जेल में बंद दो पत्रकारों को गिलेर्मो कैनो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार

  • संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को ने अपना वार्षिक प्रेस स्वतंत्रता ‘गिलेर्मो कैनो पुरस्कार’ (Guillermo Cano prize) म्यांमार के जेल में बंद रॉयटर्स के दो पत्रकारों को देने की घोषणा की है।
  • वा लोन एवं क्याव सोए ऊ (Wa Lone and Kyaw Soe Oo) नामक ये दोनों पत्रकार दिसंबर 2017 से जेल में बंद हैं। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की रिपोर्टिंग की वजह से ये दोनों जेल में हैं।
  • पुरस्कार जूरी के अध्यक्ष पोलैंड के वोजसिएक टॉचमैन के अनुसार उपर्युक्त दोनों पत्रकार इसलिए हिरासत में लिए गए क्योंकि इन दोनों ने रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा जैसे प्रतिबंधित विषय को कवर किया।
  • उल्लेखनीय है कि यूनेस्को द्वारा दिया जाने वाला गिलेर्मो कैनो पुरस्कार कोलंबियाई पत्रकार गिलेर्मो कैनो के नाम पर दिया जाता है जिनकी 1986 में बोगोटा में हत्या कर दी गई थी।
  • उपर्युक्त दोनों पत्रकारों को उपर्युक्त पुरस्कार 2 मई, 2019 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इथियोपिया में दिया जाएगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *