करेन उहलेनबेक-एबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला

  • गणित का नोबेल कहे जाने वाला ‘एबेल पुरस्कार’ (Abel prize) से पहली बार किसी महिला को सम्मानित किया गया है।
    नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेर्ट्स ने 19 मार्च, 2019 को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एमेरिटस प्रोफेसर करेन उहलेनबेक को गणित का एबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • उन्हें ‘विश्लेषण, ज्यामीति एवं गणितीय भौतिकी पर उनके कार्यों के मौलिक प्रभाव’ (the fundamental impact of her work on analysis, geometry and mathematical physics) के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • 76 वर्षीय डॉ. उह्लेनबेक इंस्टीट्यूट फॉर स्टडी इन प्रिंस्टन में विजिटिंग प्रोफेसर हैं।
  • उन्हें पुरस्कारस्वरूप 700000 डॉलर की राशि प्रदान की गई।
  • उल्लेखनीय है कि गणित में कोई नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है। गणित का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘फील्ड मेडल’ है जो 40 वर्ष तक के गणितज्ञों को प्रति चार वर्ष पर पुरस्कृत किया जाता है। फील्ड मेडल से सम्मानित होने वाली मरियम मिर्जाखानी एकमात्र महिला हैं।
  • एबेल पुरस्कार का नामकरण नॉर्वे के गणितज्ञ नील्स हेंद्रिक एबेल के नाम पर हुआ है। इस पुरस्कार की स्थापना नोबेल की तर्ज पर हुआ है और यह प्रतिवर्ष दिया जाता है। अब तक 19 गणितज्ञों को एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एबेल से सम्मानित जॉन एफ. नैश जूनियर पर ‘अ ब्यूटीफूल माइंड’ नामक फिल्म भी बन चुकी है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *