विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019-भारत 140वें स्थान पर

  • प्रेस स्वतंत्र सूचकांक 2019 में भारत को विश्व के 180 देशों में 140वीं रैंकिंग प्राप्त हुयी है। भारत का प्रेस स्वतंत्रता स्कोर 45.67 है। विगत वर्ष के मुकाबले भारत की रैंकिंग में दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2018 में भारत की रैंकिंग 138वीं थी।
  • रिपोर्ट्स विदाथउ बॉर्डर्स द्वारा 18 अप्रैल, 2019 को जारी ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक’ में सर्वोच्च रैंकिंग नॉर्वे को प्राप्त हुयी है। अर्थात वहां की प्रेस विश्व में किसी अन्य देश के मुकाबले अधिक स्वतंत्र है।
  • दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः फिनलैंड व स्वीडेन हैं।
  • सबसे निचली रैंकिंग तुर्कमेनिस्तान की है जो 180वें स्थान पर है वहीं उत्तर कोरिया 179वें स्थान पर है।
  • सूचकांक के मुताबिक विश्व भर में पत्रकारों के खिलाफ शत्रुता में बढ़ोतरी हुयी है और वर्ष 2018 में छह भारतीय पत्रकारों की हत्या कर दी गई थी। इसके मुताबिक पत्रकारों के खिलाफ पुलिस हिंसा, माओवादियों द्वारा आक्रमण, आपराधिक समूहों द्वारा हमला तथा भ्रष्ट राजनेताओं द्वारा हमला भारत में प्रेस स्वतंत्रता के कुछ प्रमुख लक्षण हैं।
  • सूचकांक में भारत में गैर-अंग्रेजी भाषी पत्रकारों पर खतरों का विशेष उल्लेख किया गया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *