रियो डी जेनेरियो-वर्ष 2020 की विश्व स्थापत्य राजधानी

  • यूनेस्को ने ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो को वर्ष 2020 का स्थापत्य की वैश्विक राजधानी (World Capital of Architecture for 2020) घोषित किया है।
  • स्थापत्य की वैश्विक राजधानी का दर्जा प्राप्त करने वाला रियो डी जेनेरियो विश्व का पहला शहर है। रियो ने इस यह दर्जा प्राप्त करने में पेरिस व मेलबर्न शहरों को पराजित किया।
  • यूनेस्को एवं अंतरराष्ट्रीय स्थापत्य संघ (International Union of Architects: UIA) द्वारा नवंबर 2018 में आरंभ कार्यक्रम के तहत रियो को यह दर्जा मिला है। रियो ईसा मसीह की मूर्ति एवं म्युजियम ऑफ टूमौरो के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।
  • वर्ष 2020 में रियो में अंतरराष्ट्रीय स्थापत्य संघ का विश्व कांग्रेस का आयोजन करेगा जो कि प्रत्येक तीन वर्ष पर आयोजित होता है।
  • यूनेस्को के मुताबिक विश्व स्थापत्य राजधानी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, शहरी नियोजन एवं स्थापत्य के दृष्टिकोण से वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *