वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2019-भारत 140वें स्थान पर

  • 20 मार्च, 2019 को विश्व प्रसन्नता दिवस के अवसर पर जारी यूएन विश्व हैप्पीनेस रिपोर्ट 2019 (World Happiness Report) में भारत 140वें स्थान पर है विगत वर्ष के मुकाबले भारत की रैंकिंग में सात स्थानों की गिरावट दर्ज की गई है। इसका मतलब यह है कि विगत वर्ष की तुलना में भारतीय प्रसन्न नहीं हैं।
  • विश्व के 156 देशों की सूची में लगातार दूसरे वर्ष फिनलैंड को सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हुयी है। अर्थात फिनलैंड के लोग विश्व में सर्वाधिक प्रसन्न हैं। फिनलैंड के पश्चात डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड एवं नीदरलैंड का स्थान है।
  • रिपोर्ट में पाकिस्तान 67वें, बांग्लादेश 125वें एवं चीन 93वें स्थान पर हैं।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण सूडान के लोग सर्वाधिक अप्रसन्न (156) हैं। मध्य अफ्रीकी गणराज्य 155वें, अफगानिस्तान 154वें तथा तंजानिया 153वें स्थान पर हैं।
  • यह रिपोर्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा संयुक्त राष्ट्र के लिए तैयार किया गया है।
  • यह 7वीं विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट है। पहली रिपोर्ट अप्रैल 2012 में जारी हुयी थी।
  • वर्ष 2019 की रिपोर्ट “प्रसन्नता और समुदाय” पर आधारित है।
  • यह रिपोर्ट विभिन्न देशों को बेहतर रहन-सहन के छह मानकों पर मापन करती है। ये हैं छह मानक हैः आयए स्वतंत्रता, विश्वास, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सहायता एवं उदारता।

Written by 

One thought on “वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2019-भारत 140वें स्थान पर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *