कन्नड़ लेखक जयंत कैकिनी को डीएससी साहित्य पुरस्कार 2018

  • कन्नड़ लेखक जयंत कैकिनी को वर्ष 2018 का दक्षिण एशिया साहित्य का डीएससी पुरस्कार (DSC Prize for South Asian Literature 2018 ) से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार ‘नो प्रजेंट्स प्लीज’ (हॉपर्र कॉलिन्स) पुस्तक के लिए दिया गया जिसमें मुंबई की कहानियों को संग्रहित किया गया है।
  • इस पुस्तक को तेजस्विनी निरंजना ने अंग्रेजी में अनुवाद किया है जिन्होंने कैकिनी के साथ पुरस्कार साझा किया।
  • यह पुरस्कार की घोषणा टाटा स्टील कोलकता साहित्य महोत्सव के दौरान की गई।
  • इस वर्ष पुरस्कार के लिए नामित अन्य पुस्तकें थींः कामिला शम्सी (होम फायर), मनु जोसेफ (मिस लैला आर्म्ड एंड डैंजरस), मोहसिन हामिद (एक्जिट वेस्ट), नील मुखर्जी (अ स्टेट ऑफ फ्रीडम) और सुजीत सराफ (हरिलाल एंड संस)।
  • डीएससी साहित्य पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में सुरिना नरूला द्वारा की गई थी।
  • पुरस्कार के तहत 25000 डॉलर की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *