अमरावती में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना को मंजूरी

  • सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 जनवरी, 2019 तक आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना उच्च न्यायालय का विभाजन करने के आदेश के पश्चात राष्ट्रपति ने इस संबंध में 26 दिसंबर, 2018 को आदेश जारी किया।
  • इस आदेश के पश्चात साझा हैदराबाद उच्च न्यायालय का विभाजन हो जाएगा और 1 जनवरी, 2019 से आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के लिए अलग-अलग उच्च न्यायालय काम करने लगेगा।
  • हैदराबाद उच्च न्यायालय तेलंगाना की मुख्य पीठ होगी जबकि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ होगी।
  • आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या 16 होगी जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 10 होगी।
  • न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि संविधान के अनुच्छेद 214 के तहत प्रत्येक राज्य के लिए उच्च न्यायालय का प्रावधान किया गया है। अमरावती स्थित आंध्र प्रदेश देश का 25वां उच्च न्यायालय होगा। इससे पूर्व जनवरी 2013 में मेघालय, मणिपुर एवं त्रिपुरा में उच्च न्यायालय स्थापित किए गए थे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *