वर्ष 2018 में छह स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा मिला

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वर्ष 2018 में छह स्मारकों को संरक्षित व राष्ट्रीय महत्व (protected and of national importance monuments ) का दर्जा प्रदान किया गया। 24 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा लोकसभा में इसकी सूचना दी गई।
  • वर्ष 2018 में जिन स्मारकों को संरक्षित व राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया, वे निम्नलिखित हैंः
    1. राजस्थान के अलवर स्थित नीमराणा बाओरी
    2. नागपुर, महाराष्ट्र में स्थित 125 वर्ष पुराना उच्च न्यायालय भवन
    3. आगरा में स्थित दो मुगलकालीन भवनेंः आगा खान की हवेली व हाथी खाना
    4. ओडिशा के बोलनगिर में स्थित रानीपुर झरैल समूह की मंदिरें
    5. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित कोटाली का विष्णु मंदिर।
  • संस्कृति मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2016 व 2017 में एक भी स्मारक को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक का दर्जा नहीं दिया गया था।
  • इससे पूर्व अंतिम बार वर्ष 2015 में केरल के वायनाद के नादावायल स्थित विष्णु मंदिर को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक का दर्जा दिया गया था।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन अभी देश में संरक्षित स्मारकों/स्थलों की संख्या 3693 है।
  • सर्वाधिक 745 संरक्षित स्थल उत्तर प्रदेश में है। इसके पश्चात 506 कर्नाटक में तथा 413 तमिलनाडु में है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *