भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में 16 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
  • उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में हुआा था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी तथा माता का नाम कृष्णा देवी थीं। उनके दादाजी उत्तर प्रदेश के बातेश्वर से ग्वालियर के मुरैना प्रवास कर गए थे।
  • उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने से हुयी।
  • वे 1939 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बनें।
  • उनका पत्रकारिता जीवन अल्प समय का रहा। 1951 में जन संघ में शामिल हुये। 1968 में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ ही इसके प्रथम अध्यक्ष भी बनें।
  • वे सर्वप्रथम 1957 में उत्तर प्रदेश के बलरापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गये। वे दस बार लोकसभा के लिए दो बार राज्य सभा के लिए चुने गये। वे 1991, 1996, 1998, 1999 व 2004 में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से लोकसभाा के चुने गए। 1984 में वे माधव राव सिंधिया से ग्वालियर से लोकसभा चुनाव हार गए थे।
  • वे मोरारजी देसाई की सरकार (1977) में विदेश मंत्री रहे। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे।
  • उन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार मई 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने थे। फिर 1998 में 13 महीनों के लिए और 1999-2004 तक पूर्ण कार्यकल तक प्रधानमंत्री रहे।
  • प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा करने वाले वे प्रथम गैर-कांग्रेसी नेता थे।
  • जवाहर लाल नेहरू के पश्चात वे प्रथम व एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • उनका कार्यकाल कारगिल युद्ध (1999), संसद पर हमला (2001) व कांधार विमान अपहरण (1999 में आईसी 814) के कारण चर्चा में रहा।
  • 1998 में पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण किए गए।
  • उन्हीें के कार्यकाल में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए बुनियादी शिक्षा को निःशुल्क किया गया। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान 2001 में आरंभ किया गया।
  • 14-16 जुलाई, 2001 को तत्कालीन पाकिस्तानी शासक परवेज मुशर्रफ को वार्ता के लिए आगरा आमंत्रित किया।
  • दिल्ली-लाहौर के बीच 19 फरवरी, 1999 को बस सेवा आरंभ हुआ।
  • देश के चार मेट्रोपोलिटन शहरों को जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना आरंभ की गई। गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ की गई।
  • उन्हीं के कार्यकाल में वर्ष 2000 तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत की यात्र की। 22 वर्षों के पश्चात किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की यात्र की थी।
  • उन्हें वर्ष 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1992 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1994 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके जन्म दिन 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
  • उन्हाेंने कई पुस्तकाें एवं काव्य संग्रह की भी रचना की। संसद में चार दशक, शक्ति से शांति, संकल्प-काल उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *