नारायण दत्त तिवारी का निधन

  • उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी का 93 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर, 2018 को निधन हो गया।
  • वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे (1976-77, 1984-85 व 1988-89) जबकि वर्ष 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे।
  • वे उत्तराखंड के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।
  • वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे।
  • वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे जो कि उनके द्वारा धारण किये जाने वाला अंतिम संवैधानिक पद था।
  • वर्ष 2017 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
  • वे 1965 में काशीपुर से विधायक चुने गए थे।
  • वे चौधरी चरण सिंह सरकार के समय पहली बार लोकसभा सांसद बनें।
  • 1986-87 में राजीव गांधी सरकार में वे भारत के विदेश मंत्री भी रहे।
  • 1987-88 में वे देश के वित्त मंत्री भी रहे।
  • वे देश के पेट्रोलियम मंत्री व वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री भी रहे।

(Photo: Wikimedia commons)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *