लोकपाल खोज कमेटी का गठन

  • केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय खोज कमेटी का (Lokpal Search Committee) गठन किया है।
  • प्रसार भारती के अध्यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य, इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए-एस-किरण कुमार, न्यायमूर्ति सखा राम सिंह यादव, गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ललित के. पंवार, पूर्व सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार इसके अन्य सदस्य हैं।
  • केंद्रीय कार्मिक मंत्रलय के अनुसार उपर्युक्त कार्यदल लोकपाल चयन समिति को लोकपाल के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामों की सिफारिश करेंगे।
  • लोकपाल कानून के अनुसार खोज कमेटी के कम से कम सात सदस्य होंगे जिनमें न्यूनतम 50 प्रतिशत सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाएं होंगी।
  • लोकपाल के अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों के नामों पर विचार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली लोकपाल चयन समिति (Lokpal Selection Committee) करेगी।
  • उल्लेखनीय है वर्ष 2014 में लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून पारित किया गया था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *