फिल्म निर्देशक मृणाल सेन का निधन

  • प्रख्यात फिल्म निर्देशक श्री मृणाल सेन का 95 वर्ष की आयु में 30 दिसंबर, 2018 को कोलकाता में निधन हो गया।
  • उनका जन्म 1923 में फरीदपुर (अब बांग्लादेश) में हुआ था।
  • निर्देशक के रूप में उनके कॅरियर की शुरुआत 1955 में ‘रात भोरे’ से हुयी थी।
  • वे मुख्यतः सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे।
  • एक दिन अचानक, पदातिक, मृगया, अकालेर संधाने, कोरस, खानदहर, भूवन शोमे, आकाश कुसुम एवं कोलकाता 71 जैसे फिल्मों के जरिये भारत में समानांतर सिनेमा का मार्ग प्रशस्त किया।
  • 1969 में कोरस भुवन शोमे, 1974 में कोरस, 1976 में मृगया तथा 1980 में अकालेर संधााने फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भुवन शोमे, एक दिन प्रतिदिन, अकालेर संधाने और खानधार फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2003 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1983 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें लगभग 12 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए। इनमें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कान फिल्म पुरस्कार, वेनिस फिल्म पुरस्कार शामिल हैं।
  • वे बर्लिन एवं मास्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जूरी के भी सदस्य रहे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *