राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन

  • जलंधर में चलने वाली पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 के दौरान 4 जनवरी, 2019 को इस्राइल के नोबेल पुरस्कार विजेता एवराम हर्शको और अमेरिका के नोबेल पुरस्कार विजेता एफ.डंकन एम.हॉल्डेन ने राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एवराम हर्शको ने कहा कि भारत के बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि इनमें से कुछ बच्चे ऐसी महत्वपूर्ण खोजें करेंगे, जो मानव जाति की भलाई के लिए होंगी तथा उन्हें भविष्य में नोबेल पुरस्कार भी मिल सकता है।
  • हाल के वर्षों में भारत द्वारा की जाने वाली प्रगति की सराहना करते हुए प्रो. डंकन हॉल्डेन ने कहा कि भावी प्रौद्योगिकीय विकास में भारत की अहम भूमिका है। उन्होंने युवा छात्रों को सुझाव दिया कि वे आगे चलकर चाहे जो रोजगार करें, लेकिन उन्हें गणित का अध्ययन जरूर करना चाहिए।
  • अपने अध्यक्षीय भाषण में भारतीय विज्ञान संघ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चक्रवर्ती ने एनसीएसटी (डीएसटी) को धन्यवाद दिया कि वह पिछले कुछ वर्षों से छात्रों की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह माना जाने लगा है कि अधिक से अधिक छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अपार मानव संसाधन मौजूद है। आने वाले 25 सालों में हमारी आबादी में 17-18 वर्ष के आयु वर्ग की बहुतायत हो जाएगी। इस आयु वर्ग को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तरफ आकर्षित करने की जरूरत है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *