छठे ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’ 2019 का चंडीगढ़ की लेजर वैली में शुभारंभ

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में 12 जनवरी, 2019 को से तीन दिवसीय छठे ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’’ (6th edition of “Women of India Organic Festival”) का शुभांरभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर के दूर-दराज के क्षेत्रों से जैविक क्षेत्र में कार्यरत्र महिला किसानों और उद्यमियों को बढ़ावा देना है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ के सचिव श्री बी.एल.शर्मा और भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती अनुराधा चगती ने ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’ के छठे संस्करण का उद्घाटन किया।
  • इस महोत्सव में महिला किसानों और उद्यमियों द्वारा 19 जैविक खाद्य स्टालों के अलावा 72 जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसका अगला समारोह हैदराबाद में होगा।
  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी 14 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय जन सहयोग और बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) मोहाली के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन करेंगी। वह छठे ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’ में विभिन्न स्टालों और खाद्य स्टालों का अवलोकन करने के साथ-साथ दोपहर को महिला किसान उद्यमियों और मीडिया से वार्तालाप भी करेंगी।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय महिला उद्यमियों और किसानों को अधिक खरीदारों के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारत में जैविक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए उन्हें वित्तीय समावेशन के माध्यम से सशक्त बनाना है।
  • इस महोत्सव में देशभर से आयी 200 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रही है और 1,000 से अधिक विभिन्न जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें वस्त्र, अनाज, बीज, आभूषण, बेकरी समान आदि शामिल हैं। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के शानदार व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा।
  • 2015 में नई दिल्ली में ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’ के आयोजन के साथ यह महोत्सव प्रतिवर्ष किया जाता है और इस वर्ष चंडीगढ़ में इसका आयोजन किया गया है। प्रत्येक वर्ष के आयोजन में जैविक उत्पादों की बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी ऑर्गेनिक उत्पादन के प्रति लोगों की बढ़ती हुई रुचि को दर्शाती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *