विश्व हाथी दिवस 2018 व गज पुरस्कार 2018

फोटो साभारः नेशनल ज्योग्राफिक
  • 12 अगस्त, 2018 को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) का आयोजन किया गया।
  • पहला विश्व हाथी दिवस का आयोजन 12 अगस्त, 2012 को किया गया था।
  • इस दिवस की स्थापना फिल्म निर्माता पैट्रिसिया सिम्स एवं एलीफैंट रिइन्ट्रोडक्शन फाउंडेशन थाईलैंड द्वारा की गई थी।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अफ्रीकी एवं एशियाई हाथियों पर खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • भारत में इस दिवस के अवसर पर 12-15 अगस्त, 2018 को गज महोत्सव (Gaj Mahotsav) का आयोजन किया गया।
  • गज महोत्सव के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आर्ट गैलरी नई दिल्ली में 101 हाथियों को दर्शाया गया जो देश के 101 हाथी गलियारों के संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रतीक है।
  • विश्व गज दिवस के अवसर पर श्री सुरेश प्रभु द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
  • सर्वश्रेष्ठ गज योद्धा पुरस्कार (Best Elephant Warrior Award) स्वर्गीय डॉ. मणिकंदन को प्रदान किया गया।
  • एशियाई हाथियों के संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जॉन बर्टन व विवियन बर्टन को प्रदान किये गए।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 की जनगणना के मुताबिक भारत में एशियाई हाथियों की कुल आबादी 30,000 है और विश्व की 60 प्रतिशत एशियाई हाथी भारत में है।
  • भारत में एशियाई हाथी की महत्ता को रेखांकित करने के लिए वर्ष 2010 में हाथी को ‘राष्ट्रीय विरासत प्राणी’ (National Heritage Animal) का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • हाथियों के संरक्षण के लिए 1992 में भारत में प्रोजेक्ट एलीफैंट (Project Elephant) आरंभ किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *