युतु-2ः चंद्रमा के डार्क साइड पर उतरने वाला चांग’ए-4 श्रृंखला का पहला उपग्रह

  • चीन का चांग’ए-4 श्रृंखला (Chang’e-4) का उपग्रह 3 जनवरी, 2019 को चंद्रमा के डार्क साइड पर उतरने में सफल रहा।
  • यह रोवर दक्षिणी ध्रुव-ऐतकेन बेसिन के वोन कार्मान क्रेटर में उतरा।
  • चंद्रमा के डार्क साइड पर उतरने वाला यह पहला अंतरिक्ष मिशन है। इस मिशन के साथ रोवर व लैंडर भेजा गया है जो अब तक अन्वेषण नहीं किए गए क्षेत्र का अन्वेषण करेगा।
  • चीन ने इसके रोवर का नाम युतु-2 (Yutu 2) दिया गया है जो विश्व भर में कराए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।
  • चीनी मिथक में चांग’ए चंद्रमा देवी है और युतु एक पालतू खरगोश है।
  • उल्लेखनीय है कि चांग’ए-4 को 7 दिसंबर, 2018 को शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रमा के डार्क साइड पर मिशन काफी खतरे से युक्त है और वहां से संचार संभव नहीं है। इसलिए चीन ने संचार लिंक स्थापित करने के लिए मई 2018 में क्वेकिआओ नामक उपग्रह प्रक्षेपित किया है।
  • दरअसल चंद्रमा अपनी कक्षा में उसी गति से घूर्णन करता है जिस गति से वह पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इसी वजह से चंद्रमा के दूसरी ओर का हिस्सा दिखाई नहीं देता।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *