नैनोसैटेलाइट के विकास हेतु इसरो के उन्नति कार्यक्रम का शुभारंभ

  • केंद्रीय अंतरिक्ष विकास राज्य मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने 17 जनवरी, 2019 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘उन्नति’ कार्यक्रम का बंगलुरू में शुभारंभ किया।
  • उन्नति से आशय है ‘यूनिस्पेश नैनोसैटेलाइट एसेंबली एंड ट्रेनिंग (UNNATI: Unispace Nanosatellite Assembly & Training)।
    उन्नति नैनो उपग्रह विकास पर क्षमता निर्मिाण कार्यक्रम है।
  • इसरो ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम सम्मेलन के 50 वर्ष (United Nations conference on the exploration and peaceful uses of outer space: UNISPACE-50) होने के उपलक्ष्य में किया है।
  • यह कार्यक्रम भागीदारी करने वाले विकासशील देशों को नैनो उपग्रहों को जोड़ने, समन्वित करने तथा परीक्षण में सक्षम करने हेतु अवसर उपलब्ध कराएगा।
  • यह कार्यक्रम इसरो के यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर द्वारा तीन वर्षों के लिए संचालित किया जाएगा जिसके तीन बैच होंगे। इससे 45 देशों के अधिकारी लाभान्वित होंगे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *