इसरो द्वारा मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र स्थापना की घोषणा

  • इसरो के अध्यक्ष श्री के. सिवान ने भारत के प्रथम मानव अंतरिक्ष यान गगनयान की उड़ान के लिए बंगलुरू में मानव अंतरिक्ष उड़ान केद्र (The Human Space Flight Centre) स्थापित करने की घोषणा की। यह केंद्र गगनयान उड़ान की जिम्मेदारी संभालेगा।
  • 11 जनवरी, 2019 को बंगलुरू में संवाददाता को संबोधित करतेे हुए उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र का निदेशक उन्नीकृष्णन नायर को बनाया गया है। डॉ. नायर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एडवांस्ड स्पेश ट्रांसपोर्टेशन प्रोग्राम का नेतृत्व कर चुके हैं।
  • गगनयान का परियोजना निदेशक आर. हुटॉन को बनाया गया है।
  • इसरो अध्यक्ष के अनुसार भारत का प्रथम मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसमें तीन भारतीयों को भारतीय यान से प्रथम बार अंतरिक्ष में जाने का मौका मिलेगा।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान अगस्त 2022 तक भारत के प्रथम मानव अंतरिक्ष मिशन की घोषणा की थी।
  • इसरो के अनुसार गगनयान के साथ भेजे जाने वाले तीन अंतरिक्षयात्री सात दिनों तक पृथ्वी का चक्कर लगाएंगे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *