18वें एशियाई खेल जकार्ता व पालेमबंग

 

  • 18वें एशियाई खेल का शुभारंभ 18 अगस्त, 2018 को इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हुआ था।
  • पहली बार एशियाई खेल दो शहरों में आयोजित हुआ। ये दो शहर हैं: जकार्ता व पालेमबंग।
  • 18वें एशियाई खेलों का थीम थी, ‘एनर्जी ऑफ एशिया’ (Energy of Asia)।
  • 18वें एशियाई खेलों का शुभंकर तीन जानवर: ये जानवर हैंः भिन-भिन (स्वर्ण पक्षी), काका (एक सींग वाला गैंडा) तथा अतुंग (बावीयन हिरण)।
  • वर्ष 2006 के दोहा एशियाई खेल के पश्चात पहली बार उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरियाई टीम एक साथ एक ध्वज के साथ उद्घाटन पैरेड में हिस्सा लिया।
  • 18वें एशियाई खेल में इराक की निशानेबाज एलाहेह अहमदी ने इतिहास रच दिया। वे इराकी दल की ध्वजवाहक थीं। इस खेल में ऐसा करने वाली वे प्रथम महिला हैं।

 



  • 18वां एशियाई खेल 18 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित हुआ। इस खेल मेंं कुल 58 खेलों को शामिल किया गया।
  • 19वां एशियाई खेल 10-25 सितंबर, 2022 को चीन के हांगझोउ (झेजियांग) शहर में आयोजित होगा।
  • जापान की तैराक रिकाको आइकी को 18वें एशियाई खेल का सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्होंने छह स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीेते।
  • भारत को 18वें एशियाई खेलों में मेडल तालिका में आठवां स्थान प्राप्त हुआ। भारत ने कुल 69 मेडल जीते जो कि एशियाई खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत को वर्ष 2010 के ग्वांगझोउ एशियाड में 65 पदक मिले थे।
  • 18वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 15 स्वर्ण पदक जीते। भारत ने इतना ही स्वर्ण पदक इससे
  • पहले स्वतंत्रता के चार वर्ष पश्चात 1951 के एशियाई खेलों में जीता था।
  • भारत ने सर्वाधिक 19 मेडल एथलेटिक्स में जीते। इसके पश्चात निशानेबाजी में 9 और कुश्ती में 3 पदक जीते।
  • ब्रिज शतरंज नामक इनडोर खेल में 60 वर्षीय प्रणब बर्धन व 56 वर्षीय शिवनाथ सरकार ने स्वर्ण पदक जीता। इस तरह 18वें एशियाई खेल में पदक जीतने वाले प्रणब बर्धन सबसे उम्रदराज भारतीय हैं।
  • 18वें एशियाई खेल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक बजरंग पुनिया ने कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में जीता।
  • मेरठ के रहने वाले सौरभ चौधरी ने 21 अगस्त, 2018 को निशानेबाजी का प्रथम स्वर्ण पदक भारत के लिए जीता। उन्हें 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
  • 22 अगस्त, 2018 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली राही सरनोबत ने 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला बन गईं हैं।
  • 22 अगस्त, 2018 को ही भारत ने हॉकी में हांगकांग को 26-0 से पराजित किया। विगत 86 वर्षों में भारत द्वारा जीत का यह सबसे बड़ा अंतर है।

  • 15 वर्षीय भारतीय निशानेबाज शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • टेनिस के पुरुष युगल प्रतिस्पर्धा में रोहन बोपन्ना एवं दिविज शरन ने स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुष कबड्डी टीम को कांस्य पदक जबकि महिला कबड्डी टीम को रजत पदक हासिल हुआ।
  • भारत की रोइंग टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
  • भारत के गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 25 अगस्त, 2018 को स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में तेजिंदर ने 20.75 मीटर तक गोला फेंककर के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • हिमा दास ने 26 अगस्त को 400 मीटर दौड़ मेंं रजत पदक जीता। इस ऐथलीट ने 50.79 सेकंड का समय लिया और अपना ही नैशनल रेकॉर्ड तोड़ा। बहरीन की सलवा नासेर ने 50.09 सेकंड के वक्त के साथ गोल्ड मेडल जीता। मनजीत कौर ने 2006 के दोहा एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद पहली बार किसी भारतीय महिला ऐथलीट ने इस इवेंट में कोई तमगा हासिल किया है।
  • दुती चंद ने 100 मीटर फाइनल में रजत पदक जीता। उन्होंने 11.32 सेकंड का समय लेते हुए रजत पदक जीता।
  • नीरज चोपड़ा ने 27 अगस्त, 2018 को जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता जो कि एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो का भारत का प्रथम स्वर्ण पदक है। वैसे एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में भारत का यह दूसरा पदक है। 1982 में दिल्ली एशियाड में गुरतेज सिंह ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता था जो कि एशियाड में भारत का प्रथम जैवलिन थ्रो पदक था।
  • 28 अगस्त, 2018 को गगनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि जिनसन जॉन्सन ने रजत पदक जीता।
  • 28 अगस्त को बैडमिंटन में पी.वी.सिंधु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि एशियाई खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली वे प्रथम भारतीय हैं। साइना नेहवाल को कांस्य पदक मिला।
  • तीरदांजी के पुरुष एवं महिला टीम प्रतिस्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला।
  • कुराश (मध्य एशियाई कुश्ती का एक रूप) के महिला वर्ग में पिंकी बल्हारा को 52 किलोग्राम में रजत पदक तथा एम.वाई. जाधव को कांस्य पदक मिला।
  • 29 अगस्त, 2018 को महिला हेप्ताथ्लोन में स्वप्ना बर्मन ने 6026 प्वाइंट हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों में हेप्ताथ्लोन में स्वर्ण पदक जीतने वाली बर्मन प्रथम भारतीय है।
  • एथलेटिक्स में 29 अगस्त, 2018 को अरपिन्दर सिंह ने पुरुष तिहरा कूद (triple jump) में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होने 16.77 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। विगत 46 वर्षों में इसमें भारत का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है।
  • 29 अगस्त को दुती चांद ने 200 मीटर में रजत पदक जीता। 18वें एशियाई खेलों में यह उनका दूसरा पदक है।
  • 30 अगस्त को 4X400 मीटर में महिला रिले टीम ने स्वर्ण पदक जीता। हिमा दास, एम.आर.पूवाम्मा, सरिताबेन गायकवाड एवं विस्मय वी. कोरोथ ने 3 मिनट 28.72 सेकेंड में लक्ष्य पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारतीय पुरुष रिले टीम ने रजत पदक जीता।
  • 30 अगस्त को जिनसॉन जॉनसन ने 1500 मीटर की दौड़ 3 मिनट 1.85 सेकेंड पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
  • 31 अगस्त, 2018 को महिला हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम जापान से 1-2 से पराजित हो गई।
  • 1 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से पराजित कर पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता।
  • 1 सितंबर, 2018 को प्रणब बर्धन एवं शिबनाथ डे सरकार ने पुरुष ब्रिज स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  • 1 सितंबर, 2018 को अमित पंघाल ने 49 किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने रजत पदक जीता।

पदक तालिका

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल

  1. चीन 132 92 65 289
  2. जापान 75 56 74 205
  3. कोरिया 49 58 70 177
  4. इंडोनेशिया 31 24 43 98
  5. उज्बे- 21 24 25 70
  6. ईरान 20 20 22 62
  7. ताईपेई 17 19 31 67
  8. भारत 15 24 30 69
Shri Narendra Modi with the Medal Winners of the Asian Games-2018 (Athletics): PIB

 

Written by 

2 thoughts on “18वें एशियाई खेल जकार्ता व पालेमबंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *