एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 10,000 रन बनाने वाले धोनी पांचवें भारतीय

  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गये हैं।
  • उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के प्रथम मैच में 12 जनवरी, 2019 को यह उपलब्धि हासिल की।
  • उन्होंने यह उपलब्धि कुल 330 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल किया है।
  • इस प्रकार वह उन भारतीयों के क्लब में शामिल हो गए हैं जो अब तक 10,000 रन बना चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे पांचवें भारतीय हैं।
  • एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने भारतीय हैंः
    • सचिन तेंदुलकर: 18,426
    • सौरभ गांगुली: 11,221
    • राहुल द्रविड़: 10768
    • विराट कोहली: 10,235
    • महेंद्र सिंह धोनी: 10,050
  • वैसे 10,000 रन की उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी विश्व के 12वें खिलाड़ी हैं। अन्य खिलाड़ी हैंः सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, सनत जयसूर्या, महेला जयवर्धने, इंजमाम उल हक, जैक कालिस, सौरभ गांगुली, ब्रायन लारा, तिलकरत्न दिलशान व विराट कोहली। ।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *