खेलो इंडिया युवा खेल 2019-महाराष्ट्र को सर्वाधिक पदक

  • दूसरा खेलो इंडिया युवा खेल 9 से 20 जनवरी, 2019 को पुणे में आयोजित हुआ।
  • 20 जनवरी, 2019 को इसका समापन समारोह श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पुणे में आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर ने किया।
  • कुल 228 मेडल के साथ महाराष्ट्र ने सर्वाधिक पदक जीते। उसने 85 स्वर्ण, 62 रजत एवं 81 कांस्य पदक जीते।
  • 178 पदकों के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। उसने 62 स्वर्ण, 56 रजत एवं 60 कांस्य पदक जीते।
  • 48 स्वर्ण, 37 रजत व 51 कांस्य सहित कुल 136 पदक जीतकर दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस खेल की थीम ‘5 मिनट और’ थी जिसका विचार प्रधानमंत्री ने दिया था।
  • पहला खेलो इंडिया युवा खेल वर्ष 2018 में दिल्ली में हुआ था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *