राष्ट्रीय खेल पुरस्कार – 2018: मीराबाई चानू और विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018 की घोषणा 20 सितंबर, 2018 को की गई। इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार क्रिकेटर विराट कोहली एवं भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018 के विजेताओं की सूची इस प्रकार हैः

  • राजीव गांधी खेल रत्न 2018
क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1. सुश्री एस मिराबाई चानू भारोत्तोलन
2. श्री विराट कोहली क्रिकेट
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018
क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
सुबेदार चेनंदा अचच्चा कुट्टप्पा मुक्केबाज़ी
2 श्री विजय शर्मा भारोत्तोलन
3 श्री ए श्रीनिवास राव टेबल टेनिस
4 श्री सुखदेव सिंह पन्नू एथलेटिक्स
5 श्री क्लैरेंस लोबो हॉकी (लाईफटाइम)
6 श्री तारक सिन्हा क्रिकेट (लाईफटाइम)
7 श्री जीवन कुमार शर्मा जुडो (लाईफटाइम)
8 श्री वी.आर. बीडु एथलेटिक्स (लाईफटाइम)

  • अर्जुन पुरस्कार 2018

 

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1 श्री नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
2 नाइब सूबेदार जीन्सन जॉनसन एथलेटिक्स
3 सुश्री हिमा दास एथलेटिक्स
4 सुश्री नेलाकुर्ती सिक्की रेड्डी बैडमिंटन
5 सूबेदार सतीश कुमार मुक्केबाज़ी
6 सुश्री स्मृति मंधाना क्रिकेट
7 श्री शुभंकर शर्मा गोल्फ़
8 श्री मनप्रीत सिंह हॉकी
9 सुश्री सविता हॉकी
10 कर्नल रवि राठौर पोलो
11 सुश्री राही सरनोबत शूटिंग
12 श्री अंकुर मित्तल शूटिंग
13 सुश्री श्रेयसी सिंह शूटिंग
14 सुश्री मनिका बत्रा टेबल टेनिस
15 श्री जी सथियान टेबल टेनिस
16 श्री रोहन बोपन्ना टेनिस
17 श्री सुमित कुश्ती
18 सुश्री पूजा कादियान वुशु
19 श्री अंकुर धामा पैरा एथलेटिक्स
20 श्री मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन

 

  • ध्यान चंद पुरस्कार 2018

 

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1 श्री सत्यदेव प्रसाद तीरंदाजी
2 श्री भरत कुमार छेत्री हॉकी
3 सुश्री बॉबी अलॉयसियस एथलेटिक्स
4 श्री चौगले दादू दत्तात्रेय कुश्ती

 

(vi) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2018

क्र.सं. वर्ग कंपनी का नाम
1. उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
3. विकास के लिए खेल ईशा आउटरीच
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 : गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में मान्यता प्रदान करने और उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसी खेल में खिलाड़ी के चार वर्षों से अधिक शानदार और असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों के लिए लगातार असाधारण प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है, द्रोणाचार्य पुस्कार कोच को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए दिया जाता है, ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कंपनियों (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों) तथा व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो खेल के प्रोत्साहन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सम्रग रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *