युवा ओलंपिक 2018-भारत ने जीते 13 पदक

  • अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 6 से 18 अक्टूबर, 2018 को तीसरे युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
  • इसमें 32 खेलों को शामिल किया गया था।
  • भारत को इस ओलंपिक में तीन स्वर्ण, नौ रजत पदक व एक कांस्य सहित कुल 13 पदक मिले। पदक तालिका में भारत 14वें स्थान पर रहा।
  • सर्वाधिक पदक 59 पदक रूस ने जीते। दूसरे स्थान पर जापान रहा जिसे कुल 39 पदक मिले।
  • भारत की पुरुष एवं महिला हॉकी टीम ने हॉकी का रजत पदक जीता।
  • हरियाणा के आकाश मलिक ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता। युवा ओलंपिक में तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाले वे व प्रथम भारतीय तीरंदाज हैं।
  • युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले लालरिन्नुंगा जेरेमी भारत के प्रथम खिलाड़ी हैं।
  • भारत के स्वर्ण पदक विजेता
    1. सौरभ चौधरी (निशानेबाजी): 10 मीटर एयर पिस्तौल
    2. लालरिन्नुंगा जेरेमी (भारोत्तोलन): 62 किलोग्राम पुरुष वर्ग में
    3. मनु भाकर (निशानेबाजी): 10 मीटर एयर पिस्तौल (महिला)

Written by 

One thought on “युवा ओलंपिक 2018-भारत ने जीते 13 पदक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *