भारत एवं विश्व इतिहास स्मरणीय तथ्य

प्राचीन भारत

  • गायत्री मंत्र किस पुस्तक में प्राप्त होता है? (ऋग्वेद)
  • आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी कौन सी है? (सिंधु)
  • अध्यात्मक ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में प्राप्त होता है? (कठोपनिषद् में)
  • कपिल मुनि ने किस दार्शनिक प्रणाली का प्रतिपादन किया? (सांख्य)
  • भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन का प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं? (अंतरंजीखेड़ा)
  • किन प्राचीन ग्रंथों को प्रस्थानत्रयी में शामिल किया गया है? (भगवद्गीता, ब्रह्मसूत्र व उपनिषद्)कर्म का सिद्धांत किस पुस्तक में प्राप्त होता है? (मीमांसा से)
  • यज्ञ संबंधी विधि विधानों का किस ग्रंथ से पता चलता है? (यजुर्वेद)
  • सबसे प्राचीन वेद कौन सा है? (ऋग्वेद)
  • 14वीं सदी ई- पूर्व का एक अभिलेख जिसमें वैदिक देवताओं का वर्णन है, कहां से प्राप्त हुआ है? (बोगजकोई से)

मध्यकालीन भारत

  • दक्षिण भारत का वह संत कौन-था जिसने अपना अधिकांश जीवन उत्तर भारत में वृंदावन में बिताया? (निम्बार्काचार्य)
  • किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर हिन्दू देवी लक्ष्मी की आकृति बनी मिलती है? (मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर)

आधुनिक भारत व स्वतंत्रता संघर्ष

  • किस वायसराय के शासनकाल में पहला फैक्ट्री अधिनियम पारित किया गया? (लार्ड रिपन के काल में)
  • 1764 ई- में लड़े गए बक्सर के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था? (हेक्टर मुनरो ने)
  • किसी व्यक्ति ने ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को न स्वीकार किए जाने की स्थिति में कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा- ‘‘मैं देश की बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूंगा।’’ (गांधीजी ने)
  • बक्सर की लड़ाई के समय बंगाल का नबाव कौन था? (मीर कासिम)
  • किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम परोक्ष निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की? (1892)
  • चार्टर अधिनियम 1813 भारत के लिए महत्वपूर्ण समझे जाने का कौन सा एक कारण है? (भारतीयों की शिक्षा के लिए वित्तीय प्रावधान)
  • ‘पावर्टी एण्ड अन ब्रिटिश रूल इन इंण्डिया’ के लेखक कौन हैं? (दादाभाई नौरोजी)
  • अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा लड़े गये युद्धों में कौन सा सर्वाधिक निर्णायक था? (बक्सर की लड़ाई)
  • अगस्त 1947 में, स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में कौन नेता थे जो कहीं भी सम्मिलित नहीं हुए? (महात्मा गांधी)
  • 1921 का ‘मोपला विद्रोह’ कहां हुआ था? (मलाबार में)
  • एस-सी- बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना कब की थी? (1939 में)
  • जवाहरलाल नेहरू के अधीन एक अन्तरिम सरकार का गठन कब हुआ था? (सितंबर, 1946)
  • हिन्दी का पहला समाचार पत्र ‘उदत्त मार्तंड’ (30 मई, 1826) कहां से प्रकाशित हुआ था? (कोलकाता सेे)
  • कौन लगातार छः वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे? (अबुल कलाम आजाद)
  • किस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक मानी जाती है? (असहयोग आन्दोलन)
  • सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया सोसाइटी का संस्थापक कौन था? (जी.के. गोखले)
  • 1885 में स्थापित बम्बई प्रेसिडेंसी एसोसिएशन के संस्थापक कौन था? (फिरोजशाह मेहता)
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता सी- विजय राघव चेरियार ने की थी? (नागपुर अधिवेशन 1920)
  • किसने 1904 से लगातार भारत को ‘स्वशासन’ देने पर बल दिया? (दादाभाई नौरोजी)
  • किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया? (चार्टर एक्ट, 1853)
    Updating soon———————–

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *