विश्व एवं भारत का भूगोल स्मरणीय तथ्य

  • किसे भूगोल का जनक माना जाता है? (हिकैटियस)
  • एक अलग अध्ययनशास्त्र के रूप में भूगोल को स्थापित करने का श्रेय किसे दिया जाता है? (इरैस्थनीज को)
  • वह व्यक्ति जिसने भूगोल के लिए ज्योग्रैफिका शब्द का प्रयोग कियाः (इरैस्थनीज)
  • किसने कहा था कि ‘वर्तमान भूत की कुंजी है? (जेम्स हट्टन)
  • किसे मानव भूगोल का संस्थापक माना जाता है? (कार्ल रिटर)
  • ग्रहों के गति का नियम किसने प्रतिपादित किया था? (केप्लर)
  • अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल है? (89)
  • निक्स ओलंपिया नामक पर्वत किस ग्रह पर है? (मंगल ग्रह पर)
  • पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है? (4)
  • सौर प्रणााली की खोज किसने की थी? (कॉपरनिकस)
  • नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है? (21 जून)
  • कौन सी पहाड़ कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु राज्यों के मिलन स्थल पर स्थित है? (नीलगिरि पहाडि़यां)
  • जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर जलाशयों का निर्माण किस नदी पर किया गया है? (चम्बल)
  • भारत की कौन-सी तीन नदियां भ्रंश घाटी से होकर बहती है? (नर्मदा, ताप्ती एवं दामोदर)
  • भारत के कुल कृषि योग्य क्षेत्र के सर्वाधिक भाग पर किस फसल की कृषि की जाती है? (चावल की)
  • विश्व के सबसे बड़े बांधों में से एक पराना नदी पर निर्मित इतेपु बांध किन दो देशों की संयुक्त परियोजना है? (ब्राजील और पराग्वे )
  • एक समान समय पर तूफान आने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है? (आइसोब्राण्ट)
  • सूर्यग्रहण के समय दिखाई देने वाला उसका ब्राह्यतम भाग, जिसे ‘सूर्यमुकुट’ भी कहा जाता है- (परिमण्डल-कोरोना)
  • किस नदी को ‘चीन का शोक’ कहा जाता है? (ह्वांग्हो नदी)
  • किस जाग्रत ज्वालामुखी को ‘भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ’ कहा गया है? (स्ट्राम्बोली)
  • मौना लोवा एक सक्रिय ज्वालामुखी है, यह कहां स्थित है? (हवाई द्वीप समूह में)
  • किस नगर को ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहा जाता है? (ओसाका)
  • पृथ्वी अपने कक्ष में लगभग 4400 किमी- प्रति घंटा की गति से घूमती है। इस तेज गति को हम अनुभव क्यों नहीं करते हैं? (सम्पूर्ण सूर्य मंडल भी चलायमान है)
  • पूर्वी एशिया में कौन सर्वाधिक घनी आबादी वाला देश है? (दक्षिण कोरिया)
  • किसे ‘झीलों की वाटिका’ कहते हैं? (फिनलैण्ड)
  • पृथ्वी की आंतरिक संरचना में मैंटल के नीचे क्रोड में किन तत्वों की प्रधानता है? (लोहा एवं निकेल)
  • मोहो असंबद्धता कहां स्थित है? (क्रस्ट तथा मैंटल के बीच)
  • वलन क्रिया किसका परिणाम है? (पर्वत निर्माणकारी बल)
  • किसे ‘व्हाइट ऑफ द अर्थ’ कहा जाता है? (मैंटल)
  • महासागरीय तल का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है? (बैसाल्ट)

भारत का भूगोल

  • प्राचीन भौगोलिक मान्यताओं के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था? (जंबू द्वीप)
  • भारत के लिए इंडिया शब्द का प्रयोग किस भाषा में किया गया? (ग्रीक)
  • भारत का मानक समय किस देशांतर पर आधारित है? (82030 पूर्वी देशांतर पर)
  • भारत का मानक समय जिस स्थान का स्थानीय समय है वह स्थित है: (इलाहाबाद के निकट)
  • भारत मानक समय व ग्रीन विच मीन टाइम में कितना का अंतर है? (5 घंटा 30 मिनट)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा बांग्लादेश से मिलती है? (पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा व असम)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा म्यांमार से मिलती है? (अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम व मणिपुर)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा भूटान से मिलती है? (प. बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश व असम)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा पाकिस्तान से मिलती है? (पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा चीन से मिलती है? (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश)
  • भारत के किन राज्यों की सीमा नेपाल से मिलती है? (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, प. बंगाल)
  • भारत के किस राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे लंबी है? (पश्चिम बंगाल)
  • भारत का वह कौन सा राज्य है जो सर्वाधिक राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है? (उत्तर प्रदेश-9 राज्य)
  • भारत के किस राज्य की सीमा अफगानिस्तान को स्पर्श करती है? (जम्मू-कश्मीर-पाक अधिकृत)
  • भारत के जलप्रपात में कौन गोवा में स्थित है? (दूधसागर प्रपात)
  • भारत की कौन सी झील असम में अवस्थित है? (चपनाला झील)
  • भारत की मृदा में से कपास की खेती के लिए कौनसी सर्वाधिक उपयुक्त है? (रेगुर मृदा)
  • कोयले के संचित भण्डार की दृष्टि से भारत के राज्यों का सही अवरोही क्रम क्या है? (झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)
  • भारत में रबड़ का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य (2013) कौन था? (केरल)
  • भारत में हीरे की खानें कहां हैं? (मध्य प्रदेश)
  • किशनगंगा किसकी एक सहायक नदी है? (झेलम की)
  • जारवा जनजाति के लोग कहां के निवासी हैं?(अण्डमान निकोबार)
  • देश में सर्वाधिक जस्ता कहां पाई जाती है? (राजस्थान)
  • हिंडालको कहां स्थापित है? (रेनूकूट में)
  • भारतीय राज्यों में से कौन रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक है? (कर्नाटक)
  • विश्व के फल उत्पादन में भारत का कितना प्रतिशत योगदान है? (15%)
  • जेली बनाने हेतु कौन सा फल सर्वाधिक उपयुक्त है? (अमरूद)
  • कच्छ की खाड़ी में स्थित ‘कांडला’ किस लिए प्रसिद्ध है? (निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए)
  • ‘जंगल महल’ कहलाने वाला क्षेत्र कहां अवस्थित है? (पश्चिम बंगाल में)
  • नदियों में से कौन सी एक हिमालय की तीनों श्रेणियों को आर-पार काटती है? (सतलज)
  • भारत में ‘सुनामी वार्निंग सेन्टर’ कहां अवस्थित है? (पोर्ट ब्लेयर में)
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कहां स्थापित है? -नई दिल्ली में
  • भारत के किस क्षेत्र में शीतकाल में वर्षा होती है? -दक्षिण-पूर्व
  • बाघों का प्रमुख रिजर्व ‘सारिस्का’ किस राज्य में अवस्थित है? -राजस्थान
  • अति-विवादित ‘बबली प्रोजेक्ट’ किस राज्य में है? -महाराष्ट्र
  • भारत का कौन सा टाइगर रिजर्व मिजोरम में अवस्थित है? -डम्फा
  • भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है? -मिजोरम
  • भारत में लवणीय मृदा का सर्वाधिक क्षेत्रफल कहां है? (गुजरात में)
  • किस प्रान्त में ‘सोयाबीन’ खेती के अन्तर्गत क्षेत्र सर्वाधिक है? (मध्य प्रदेश)

updating soon——

Written by 

2 thoughts on “विश्व एवं भारत का भूगोल स्मरणीय तथ्य”

  1. Kakadu yudhabhyas hai wo kahan ho rha hai. Australia me ho rha hai. Lekin ans Indonesia Diya hai Apne. Jra usko check kriye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *