भारतीय अर्थव्यवस्था स्मरणीय तथ्य

  • देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली शीर्षस्थ संस्था नाबार्ड की स्थापना कब की गई? (12 जुलाई, 1982 को)
  • मर्कोसुर नामक आर्थिक एवं वाणिज्यिक संगठन में किस क्षेत्र के देश शामिल हैं? (दक्षिण अमरिका के)
  • विश्व बैंक के उदार ऋण देने वाली खिड़की किस संगठन को कहा जाता है? (अंतरराष्ट्रीय विकास संघ को)
  • किस देश के सहयोग से भारत ने बोकारो में स्टील प्लांट स्थापित किया? (रूस के सहयोग से)
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना किस वर्ष प्रारंभ किया गया? (1998)
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) नीति घोषित कब की गई थी? (अप्रैल, 2000 में)
  • भारतीय घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है? (झांसी में)
  • भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा रेनफेड एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम किस वर्ष आरम्भ किया? (2011-12)
  • 1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति का अध्यक्ष कौन था? (पी.सी. महालनोबिस)
  • भारत में महिला समृद्धि योजना कब शुरू की गई? (1993 में)
  • ‘बारानी दीप’ किस फसल की किस्म है? (धान)
  • राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो कहां स्थित है? (नई दिल्ली में)
  • ‘बहार’ किसकी प्रसिद्ध प्रजाति है? (अरहर की)
  • राष्ट्रीय डेयरी शोध संस्थान कहां स्थित है? (करनाल में)
  • भारत में दालों का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में प्राप्त होता है? (मध्य प्रदेश)
  • भारत में सर्वाधिक गन्ना पैदा करने वाला राज्य कौन है? (उत्तर प्रदेश)
  • विश्व में धान उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है? (द्वितीय)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *