भारतीय राजव्यवस्था व संविधान स्मरणीय तथ्य



  • संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा हुआ था? (एम.एन.राय)
  • संविधान सभा के गठन की मांग 1895 में सर्वप्रथम किसके द्वारा प्रस्तुत की गई थी? (बाल गंगाधार तिलक)
  • कैबिनेट मिशन योजना के तहत संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे? (389)
  • कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद् में प्रत्येक प्रांत की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था? (10 लाख)
  • डॉ. बी.आर. अंबडेकर संविधान सभा के लिए कहां से निर्वाचित हुये थे? (पश्चिम बंगाल से
  • संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसे की थी? (सच्चिदानंद सिन्हा)
  • संविधान सभा का पहला सत्र कब हुआ था? (9 दिसंबर, 1946)
  • संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? (सच्चिदानंद सिंह)
    संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? (डॉ. राजेंद्र प्रसाद)
  • भारतीय संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? (डॉ. बी.आर. अंबेडकर)
  • भारतीय संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव किसने पेश किया था? (जवाहरलाल नेहरू)
  • भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान द्वारा कब पारित किया गया था? (22 जनवरी, 1947)
  • भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की रूपरेखा को कब अंगीकार किया? (22 जुलाई, 1947)
  • यदि भारत का राष्ट्रपति किसी विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाता है तो वह किस वीटो शक्ति का उपयोग कर रहा होता है? (निलंबनकारी वीटो का)
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 में राज्य विधान परिषद में न्यूनतम सदस्यों की संख्या कितना निर्धारित की गई है? (40 सदस्यों की)
  • किसी व्यक्ति को विधान परिषद के सदस्य होने के लिए कम-से-कम कितनी आयु का होना आवश्यक है? (30 वर्ष का)
  • भारतीय संविधान का वह भाग कौन-सा है, जिसमें नागरिकों को आर्थिक न्याय प्रदान करने की परिकल्पना की गई है?
    (नीति निर्देशक तत्व)
  • संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति दी गई है? (अनु- 123 के अन्तर्गत)

भारत संविधान के स्रोत

  • भारतीय संविधान में समर्वती सूची किस देश से ली गई है? (आस्ट्रेलिया से)
  • भारतीय संविधान में संघ व राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किस देश से प्रेरित है? (कनाडा)
  • भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य का विचार कहां से लिया गया है? (रूस के संविधान से)
  • भारतीय संविधान में नीति निदेशक तत्व का विचार कहां से लिया गया है? (आयरलैंड से)
  • भारतीय संविधान में मूल अधिकार कहां से प्रेरित है? (संयुक्त राज्य अमेरिका से)
  • भारतीय संविधान में आपात उपबंध का विचार कहां से लिया गया है? (जर्मनी के वीमर संविधान से)
  • भारत में संसदीय प्रणाली की व्यवस्था कहां से प्रेरित है? (इंग्लैंड से)
  • भारत के संविधान में राज्यसभा के गठन में प्रतीभा, अनुभव व सेवा को प्रतिनिधित्व देने का विचार कहां से लिया गया? (आयरिश गणतंत्र)
  • भारतीय संविधान में संविधान संशोधन की प्रक्रिया कहां से प्रेरित है? (दक्षिण अफ्रीका से)

संविधान की प्रस्तावना

  • भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया? (26 नवंबर, 1949 को)
  • संविधान का वह प्रावधान जो सभी वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान करता है? (गणतंत्र)
  • किस वर्ष भारत एक प्रभुत्वसंपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य बना? (1950 में)
  • भारतीय संविधान के प्रस्तावना में किस संविधान संशोधन के द्वारा परिवर्तन किये गये? (42वें संविधान संशोधन, 1976)
  • भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरंभ होता है? (हम भारत के लोग)
  • 42वें संविधान सभा द्वारा संविधान की प्रस्तावना में कौन से शब्द जोड़े गये? (समाजवादी, पंथनिरपेक्ष व अखंडता)
  • भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है? (प्रस्तावना)
  • पंडित नेहरू द्वारा प्रस्तुत कौन सा प्रस्ताव अंततः संविधान का उद्देशिका बना? (ऑब्जेक्टिव प्रस्ताव)




मूल कर्तव्य

  • भारतीय संविधान के किस भाग में मूल कर्तव्य स्थित है? (भाग-4)
  • भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य से संबंधित प्रावधान शामिल करने की सिफारिश किस समिति ने दी थी? (स्वर्ण सिंह समिति ने)
  • भारतीय संविधान में मूल संविधान किस वर्ष शामिल किया गया? (1976 में)
  • भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य किस संविधान संशोधन के द्वारा शामिल किया गया? (42वें संविधान संशोधन)
  • किस देश के संविधान से प्रेरित होकर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य शामिल किया गया? (पूर्व सोवियत संघ)
  • 42वें संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में कितने मूल कर्तव्य शामिल किये गये? (10)
  • वर्तमान में भारतीय संविधान में कितने मूल कर्तव्यों का उल्लेख है? (11)
  • भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में 11 मूल कर्तव्यों का उल्लेख है? (अनुच्छेद 51A)
  • भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा कि प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार करे-यह कथन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से संदर्भित है? (अनुच्छेद 51A)
  • भारतीय संविधान में किस संविधान संशोधन के द्वारा अनुच्छेद 51 (ए) में 11वां मूल कर्तव्य शामिल किया गया? (86वें संविधान संशोधन)
  • 86वें संविधान संशाधन के द्वारा भारतीय संविधान में कौन सा मूल कर्तव्य जोड़ा गया? (माता-पिता या अभिभावक अपने 6 से 14 उम्र के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा।)
  • सर्वोच्च न्यायालय ने किस वाद में कहा कि मूल कर्तव्यों को न्यायिक उपचार से लागू नहीं कराया जा सकता? (सूर्या बनाम भारत संघ, 1992)

भारत का महान्यायवादी

  • किसे भारत का प्रथम विधि अधिकारी कहा जाता है? (भारत का महान्यायवादी)
  • भारत का प्रथम महान्यायवादी कौन था? (एम.सी. सीतलवाड)
  • संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं रहने के बावजूद कौन उसकी बैठक में भाग ले सकता है? (भारत का महान्यायवादी)
  • भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है? (अनुच्छेद 76)
  • भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति कौन करता है? (भारत का राष्ट्रपति)
  • क्या भारत के महान्यायवादी को महाभियोग के द्वारा हटाया जा सकता है? (नहीं)
  • भारत सरकार का प्रमुख विधि अधिकारी कौन होता है? (भारत का महान्यायवादी)

भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी)

  • केंद्र सरकार के व्यय को नियंत्रित करने की शक्ति किसमें निहित है? (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक)
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की नियुक्ति कौन करता है? (भारत का राष्ट्रपति)
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की नियुक्ति किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है? (अनुच्छेद 148)
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) का कार्यकाल क्या है? (6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो)
  • किसके द्वारा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद का सृजन किया गया था? (संविधान के द्वारा)
  • भारत सरकार के वित्तीय लेन-देनों के लेखाकरण के लिए कौन जिम्मेदार होता है? (भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक)
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को हटाने की क्या प्रक्रिया है? (सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान)
  • भारत के किस नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था? (ए.के.चंदा
  • किसकी नियुक्ति सार्वजनिक धन के व्यय की निगरानी के लिए संसदीय प्रहरी के रूप में की जाती है? (भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक)
  • स्वतंत्र भारत का प्रथम नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कौन था? (वी.नरहरि राव)
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का वेतन कितना है? (90,000 रुपये मासिक)

भारत में पंचायती राज व्यवस्था

  • भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित प्रावधान किये गये हैं? (भाग 9)
  • 73वें संविधान संशोधन का संबंध किससे है? (पंचायती राज)
  • भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में पंचायती राज से संबंधित प्रावधान है? (अनुच्छेद 40)
  • किस संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज को सांविधानिक दर्जा प्रदान किया गया? (73वें संशोधन)
  • 73वें संविधान संशोधन के द्वारा संविधान में कौन सी अनुसूची जोड़ी गयी? (11वीं)
  • 73वें संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज को कितने विषयों के प्रशासन का जिम्मा सौपा गया है? (29)
  • 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज का कार्यकाल कितना होता है? (5 वर्ष)
  • 73वें संविधान संशोधन के तहत ग्राम पंचायतों के भंग होने होने पर कितने माह के भीतर चुनाव कराने अनिवार्य हैं? (छह माह)
  • पंचायत का चुनाव कराने हेतु किसके द्वारा निर्णय लिया जाता है? (राज्य सरकार द्वारा)
  • भारत में पंचायती राज व्यवस्था किस वर्ष लागू हुआ? (1959)
  • भारत में पहली बार किस राज्य में पंचायती राज की स्थापना की गई? (राजस्थान)
  • भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफारिश किसने की थी? (बलवंत राय मेहता समिति, 1957)
  • भारत सरकार द्वारा सामुदायिक विकास योजना किस वर्ष लागू की गई? (1953)
  • पंचायती राज से संबंधित 73वें संविधान संशोधन कब लागू हुआ? (24 अप्रैल, 1993)
  • उस समिति का क्या नाम है जिसने भारत में पंचायती राज की स्थापना की सिफारिश की? (बलवंत राय मेहता समिति)
  • वह समिति जिसने भारत में द्विस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की? (अशोक मेहता समिति)
  • पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिये? (21 वर्ष)
  • भारत में पंचायती राज व्यवस्था किस जिले में सर्वप्रथम आरंभ की गई? (नागौर, राजस्थान)

मूल अधिकार

    • संविधान के किस भाग में मूल अधिकार वर्णित है? (भाग-3)
    • संविधान में मूल अधिकार किन अनुच्छेदों में वर्णित हैं? (अनुच्छेद 12 से 35)
    • भारतीय संविधान द्वारा प्रदत मूल अधिकारों की संख्या कितनी है? (सात)
    • मूल अधिकारों का संरक्षक किसे माना जाता है? (न्यायपालिका को)
    • संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधायन सत्ता पपर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है? (अनुच्छेद 14)
    • संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अश्पृश्यता के उन्मूलन का प्रावधान है? (अनुच्छेद-17)
    • संविधान का वह अनुच्छेद जिसके तहत भारत सररकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण जैसे नागरिक सम्मान प्रदान किये जाते हैं? (अनुच्छेद 18)
    • धर्म आदि के आधार पर विभेद का प्रतिषेध (भारतीय संविधान के अनुच्छेद-15) एक मूल अधिकार रहै, जिसे किसके अधीन वर्गीकृत किया जा सकता है? (समता का अधिकार)
    • चेन्नई राज्य बनाम चंपकम दोरायराजन वाद में सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय के उपरांत किस मौलिक अधिकार में संशोधित किया गया? (भेदभाव के विरुद्ध अधिकार)
    • प्रेस की स्वतंत्रता का संबंध संविधान के किस अनुच्छेद से है? (अनुच्छेद 19 (1) (क))
    • किसी कैदी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करवाने के लिए किस रिट की आवश्यकता होती है? (बंदी प्रत्यक्षीकरण)
    • भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार पर युक्तियुक्त प्रतिबंध कौन लगा सकता है? (संसद)
    • वर्तमान में भारतीय संविधान के तहत संपत्ति का अधिकार हैः (वैधानिक अधिकार)
    • मत देने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है? (विधिक अधिकार)
    • संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकार की श्रेणी से हटाकर किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा गया है? (अनुच्छेद 300क)
    • संविधान के किस संशोधन के द्वारा संपत्ति के मौलिक अधिकार को समाप्त कर दिया गया? (44वें संविधान संशोधन 1978)
    • किस मौलिक अधिकार को डॉ- अंबेडकर ने ‘संविधान की हृदय व आत्मा’ कहा था? (संवैधानिक उपचारों का अधिकार)
    • भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है? (अनुच्छेद 32)
    • भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थानों के स्थापित तथा संचालित करने का अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है? (अनुच्छेद 30)
    • संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा सिखों द्वारा कृपाण धारण करना धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार माना गया है? (अनुच्छेद 25)
    • किस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित एवं दंडित नहीं किया जा सकता? (अनुच्छेद 20)
    • संविधान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को जिसे हिरासत में लिया जाता है या बंदी किया जाता है, कितने समय के भीतर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष उपपस्थित करना होगा? (24 घंटे के अंदर)
    • मौलिक अधिकारों के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से संबंधित है? (अनुच्छेद-24)
    • भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्र के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है? (अनुच्छेद 21)
    • स्वतंत्रता के मूल अधिकार से संबंधित अनुच्छेद 19 के तहत कितने प्रकार की स्वतंत्रताओं का प्रावधान है? (10)
      -Updating soon—



Written by 

2 thoughts on “भारतीय राजव्यवस्था व संविधान स्मरणीय तथ्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *