राष्‍ट्रीय महिला आयोग में तीन सदस्‍य नामित

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा-3 के अनुपालन में निम्‍नलिखित तीन सदस्यों को राष्‍ट्रीय महिला आयोग के सदस्‍यों के रूप में नामित किया हैं :-
    1. श्रीमती चन्‍द्रमुखी देवी
    2. श्रीमती सोसो शैजा
    3. श्रीमती कमलेश गौतम
  • ये अपना कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्षों की अवधि या 65 वर्ष की आयु होने तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बनी रहेंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग एक्ट 1990 के तहत जनवरी 1992 में हुई थी। इस आयोग के निम्नलिखित उद्देश्य हैंः
    • महिलाओं के लिए संवैधानिक व वैधानिक रक्षापायों की समीक्षा
    • सुधारात्मक वैधानिक उपायों की सिफारिश करना
    • शिकायतों के निवारण में सहायता
    • महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों में सरकार को सलाह देना।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग में एक अध्यक्ष के अलावा पांच सदस्य व सदस्य सचिव होते हैं।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम अध्यक्षा श्रीमती जयंती पटनायक थीं। वर्तमान में श्रीमती रेखा शर्मा इसकी अध्यक्षा हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *