ओम प्रकाश रावत-भारत के नये मुख्य चुनाव आयुक्त

  • भारत के मौजूदा चुनाव आयुक्त श्री ओम प्रकाश रावत को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुुक्त करने की घोषणा 21 जनवरी, 2018 को की गई। वे 23 जनवरी, 2018 को भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।
  • श्री ओम प्रकाश रावत, मौजूदा मुख्य मुख्य चुनाव आयुक्त श्री अचल कुमार ज्योति का स्थान लेंगे जो 22 जनवरी, 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
  • श्री ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के मध्य प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं।
  • श्री रावत 14 अगस्त, 2015 को भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुये थे।
  • 2 दिसंबर, 1953 को जन्में श्री ओम प्रकाश रावत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी तथा यूके से सामाजिक विकास में एमएससी की डिग्री प्राप्त किया है।
  • श्री रावत को मई 1994 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की समाप्ति के पश्चात हो रहे प्रथम आम चुनाव में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया था।
  • ओम प्रकाश रावत को 21 अप्रैल, 2010 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया था।

    भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त

  • भारत के निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 324 (2) के तहत की जाती है।
  • 15 अक्टूबर, 1989 तक भारत का निर्वाचन आयोग एक सदस्यीय था। किंतु 16 अक्टूबर, 1989 से भारत का निर्वाचन आयोग तीन सदस्यीय हो गया जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अलावा दो निर्वाचन आयुक्त थे। किंतु यह व्यवस्था 1 जनवरी, 1990 तक ही रही। 1 अक्टूबर, 1993 से पुनः निर्वाचन आयोग तीन सदस्यीय हो गया।
  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, होता है।
  • भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर पदच्युत किया जा सकता है।
  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वेतन 90,000 रुपये है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *