प्रत्युष-भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर

  • -केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री हर्षवर्धन ने भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ‘प्रत्युष’ (Pratyush) 8 जनवरी, 2018 को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • यह सुपर कंप्यूटर पुणे स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेट्रोलॉजी’ में स्थापित किया गया है।
  • यह देश का प्रथम ‘मल्टी पेटाफ्लॉप्स’ सुपर कंप्यूटर है। कंप्यूटर की प्रोसेसिंग गति को पेटाफ्लॉप्स कहते हैं। यह एक समय में 6-8 पेटाफ्लॉप्स क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है।
  • प्रत्युष, जिसका मतलब होता है, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) केंद्र है।
  • मौसम एवं जलवायु (मॉनसून, सूनामी, चक्रवात, भूकंप, वायु गुणवत्ता, बिजली गिरना, शीत लहरी एवं लू, बाढ़ एवं सूखा) भविष्यवाणी के लिए यह सुपर कंप्यूटर एक राष्ट्रीय केंद्र होगा।
  • सर्वोच्च क्षमता एवं प्रदर्शन के मामले में यह देश का नंबर-1 एचपीसी केंद्र होगा।
  • वैसे यह भारत की दूसरी एचपीसी है। पहली एचपीसी नोएडा स्थित नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फॉरकास्टिंग में स्थापित की गई है।
  • मौसम एवं जलवायु शोध को संबोधित यह विश्व का चौथा सुपरकंप्यूटर है। प्रथम तीन स्थान पर जापान, यूएसए एवं यूनाइटेड किंगडम के मौसम पूर्वानुमान सुपरकंप्यूटर हैं।
  • इस सुपर कंप्यूटर की मदद से डायनामिक मॉडल से मॉनसून का पूर्वानुमान संभव हो सकेगा।

क्या होता है पेटाफ्लाप्सः यह कंप्यूटर प्रोसेसिंग स्पीड है। एक पेटाफ्लाप्स से तात्पर्य है प्रति सेकेंड 10 लाख अरब फ्लोटिंग प्वाइंट।

विश्व के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर
1. सनवे ताइहुलाइटः चीन
2. तियान्हे-2ः चीन
3. पिज डेंटः स्विटजरलैंड
4. टाइटनः संयुक्त राज्य अमेरिका
5. सिक्वियाः संयुक्त राज्य अमेरिका

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *