उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2017 पाठयक्रम एवं परीक्षा प्रणाली

पदों की संख्याः 465
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताः स्नातक
आयु सीमाः 21-40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथिः 30 जनवरी, 2018
प्रारंभिक परीक्षा तिथिः 8 अप्रैल, 2018
पाठयक्रम एवं परीक्षा प्रणाली
-परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण प्रारंभिक परीक्षा की है और इसमें क्वालीफाय किये छात्रें को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
-प्रारंभिक परीक्षाः प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 140 अंक सामान्य अध्ययन के लिए और 60 अंक सामान्य हिंदी के लिए निर्धारित है। पाठ्यक्रम इस प्रकार है_
प्रारंभिक परीक्षा (200 अंकः 200 प्रश्न), अवधिः 2 घंटे
1. सामान्य अध्ययनः 140 प्रश्न (140 अंक)
  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य व व्यापार
  • जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण
  • विश्व एवं भारत का भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन
  • समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
  • सामान्य बौद्धिक क्षमता
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, रहन-सहन व सामाजिक प्रथा
2. सामान्य हिंदीः (60 प्रश्नः 60 अंक)
  • विलोम शब्दः 10 अंक
  • वाक्य एवं वर्तनी शुद्धिः 10 अंक
  • अनेक शब्दों के एक शब्दः 10 अंक
  • तत्सम एवं तदभव शब्छः 10 अंक
  • विशेष्य व विशेषणः 10 अंक
  • पर्यायवाची शब्दः 10 अंक
मुख्य परीक्षाः 400 अंक (परंपरागत एवं वस्तुनिष्ठ)
1. सामान्य अध्ययनः 120 अंक के 120 प्रश्नः पाठ्यक्रम प्रारंभिक परीक्षा की तरह
2. सामान्य हिंदी व आलेखनः 100 अंक (लिखित): ढ़ाई घंटे
(क) दिये हुये गद्यांश का शीर्षक, सारांश एवं तीन रेखांकित अंशों की व्याख्याः 21 अंक
(ख) किसी दिये हुये सरकारी पत्र का सारिणी रूप में सार लेखनः 15 अंक
(ग) पत्रचारः शासकीय पत्र/अर्द्धशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश/ज्ञाप/परिपत्र, विज्ञप्ति/टिप्पण एवं प्रतिवेदन/अनुस्मारकः 24 अंक
(घ) पारिभाषित शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक)
  • अंग्रेजी से हिंदी (पांच प्रश्न) 10 अंक
  • हिंदी से अंग्रेजी (पांच प्रश्न) 10 अंक
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां (5 प्रश्न): 10 अंक
(ड़) कंप्यूटर ज्ञानः 10 अंक
3. खंड-2 (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण वस्तुनिष्ठ): 60 अंकः आधा घंटा
(क) विलोम शब्द (6 प्रश्न): 12 अंक
(ख) वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि (6 प्रश्न): 12 अंक
(ग) अनेक शब्दों के एक शब्द (6 प्रश्न): 12 अंक
(घ) तत्सम एवं तद्भव शब्द (6 प्रश्न): 12 अंक
(ड़) विशेष्य व विशेषण (6 प्रश्न): 12 अंक
4. निबंधः 120 अंक-तीन घंटे
इस प्रश्न-पत्र के तहत तीन खंडों से एक-एक निबंध का चयन करते हुये कुल तीन निबंध लिखने होंगे जिनमें प्रत्येक 40 अंकों का होगा। प्रत्येक निबंध अधिकतम 600 शब्दों में लिखे जा सकते हैं। तीन खंड निम्नलिखित हैं_
प्रथम खंडः साहित्य व संस्कृति, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र।
द्वितीय खंडः विज्ञान, पर्यावरण व प्रौद्योगिकी_ आर्थिक क्षेत्र_ कृषि एवं व्यापार।
तृतीय खंडः राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, प्राकृतिक आपदाएं (भूस्खलन, चक्रवात, भूकंप, बाढ़, सूखा), राष्ट्रीय विकास योजनाएं।
5.अनुवाद का क्वालीफाइंग पत्रः समीक्षा अधिकारी में चयन के लिए मुख्य परीक्षा में 100 अंकों का अनुवाद का भी एक पत्र होगा जो केवल क्वालीफाइंग होगा। ये अनुवाद अंग्रेजी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेजी में होंगे। इस पत्र में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *