विश्वनाथन आनंद ने जीता विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2017

भारत के चेसमास्टर विश्वनाथन आनंद ने रियाद (सउदी अरब) में खेले गये विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2017 में विजय प्राप्त की और नॉर्वे के ग्रांडमास्टर व नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से वर्ष 2013 की अपनी हार का बदला ले लिया।
-विश्वनाथ आनंद ने 27 दिसंबर, 2017 को खेले गये नौवें राउंड में मैग्नस कार्लसन को पराजित किया था। हालांकि दोनों इसके बाद भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे।
-फाइनल मैच 28 दिसंबर, 2017 को खेला गया जिसमें आनंद ने रूस के एलेक्जेंडर ग्रिसचुक को पराजित किया व चीन के बु जियांगझी के साथ मैच ड्रॉ कर खिताब जीत लिया। वहीं मैग्नस को अंतिम राउंड में अपने ही हमवतन से पराजय का सामना करना पड़ा।
-आनंद ने इससे पहले वर्ष 2003 में यह खिताब (फिडे वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप) जीता था।
-विश्वनाथन वर्ष 1988 भारत के प्रथम ग्रांडमास्टर बने थे।
-वर्ष 2000 में वे पहली बार फिडे विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।
-1991-92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले वे प्रथम खिलाड़ी बनें।
-वर्ष 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया और यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे प्रथम खिलाड़ी हैं।

Written by 

2 thoughts on “विश्वनाथन आनंद ने जीता विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2017”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *