विश्व संपदा रिपोर्ट: भारत विश्व का छठा सबसे धनी देश

  • ‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ (New World Wealth Report) द्वारा 30 जनवरी, 2018 को विश्व के सर्वाधिक धनी देशों की प्रकाशित सूची में भारत छठे स्थान पर है। अर्थात भारत विश्व का छठा सबसे धनी देश है।
  • रिपोर्ट में वर्ष 2017 में भारत की कुल संपति 8,230 अरब डॉलर बतायी गयी है।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2017 पूरे में विश्व में भारत की संपति में सर्वाधिक वृद्धि हुयी है। वर्ष 2016 में भारत की संपति 6584 अरब डॉलर थी जो वर्ष 2017 में 8230 अरब डॉलर हो गयी जो कि 25 प्रतिशत यानी 3165 अरब डॉलर की वृद्धि को दर्शाता है।
  • इस रिपोर्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका को विश्व का सबसे धनी देश बताया गया है जिसकी कुल संपति 64,584 अरब डॉलर है। 24,803 अरब डॉलर के साथ चीन विश्व का दूसरा सबसे धनी देश है।
  • संपति की गणनाः रिपोर्ट के अनुसार कुल संपति से आशय है प्रत्येक देश में सभी व्यक्तियों की निजी संपति से है। इसमें उनकी सारी संपदाओं को जोड़ा गया है परंतु इसमें सरकारी निधियों की गणना नहीं की गई है।

विभिन्न देशों की रैंकिंग

रैंक देश संपति

  • 1 यूएसए 64,584 अरब डॉलर
  • 2 चीन 24,803 अरब डॉलर
  • 3 जापान 19,522 अरब डॉलर
  • 4 यूके 9919 अरब डॉलर
  • 5 जर्मनी 9660 अरब डॉलर
  • 6 भारत 8230 अरब डॉलर

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *