चाह बगीचा धन पुरस्‍कार समारोह

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आश्‍वस्‍त किया है कि असम में चाय बागान मजदूरों के कल्‍याण के लिए केंद्र हरसंभव सहयोग देगा। उन्‍होंने कहा कि इस बजट में असम और पश्चिम बंगाल में चाय बागान मजदूरों के लिए एक हजार करोड रुपये के आवंटन का प्रस्‍ताव रखा गया है।

  • गुवाहाटी में असम सरकार की ओर से आयोजित चाह बगीचा धन पुरस्‍कार समारोह (Chah Bagicha Dhan Puraskar) में श्रीमती सीतारामन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इन लोगों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है।
  • उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पी एम ग्राम सडक योजना और आयुष्‍मान भारत योजनाओं ने चाय बागान मजदूरों के जीवन-स्‍तर को बेहतर बनाया है।
  • असम सरकार ने वर्ष 2017-18 में चाह बगीचा धन पुरस्‍कार की शुरूआत की थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *