जो बाइडेन-अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की

जो बाइडेन ने 20 जनवरी 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। कमला हैरिस ने देश की 49वें उपराष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • शपथ ग्रहण समारोह नोवेल कोरोना वायरस और कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कैपिटल बिल्डिंग में हुआ।
  • 78 वर्षीय बाइडेन अमरीका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र वाले राष्ट्रपति हैं।
  • राष्ट्रपति के रूप में पहले भाषण में बाइडेन ने राजनीतिक अतिवाद और श्वेत वर्चस्व को पराजित करने का संकल्‍प व्‍यक्‍त किया। उन्होंने देश को एकजुट करने की बात कही और वादा किया कि वह सभी अमरीकियों के राष्ट्रपति होंगे।
  • लेडी गागा ने राजधानी में अमेरिका का राष्ट्रगान गाया और जेनिफर लोपेज ने उद्घाटन समारोह में अमरीकी मरीन बैंड के साथ प्रदर्शन किया।
  • कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, प्रथम अश्वेत और प्रथम दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति हैं । उनके पिता और माता जमायका तथा भारतीय मूल के हैं।
  • पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प समारोह में शामिल नहीं हुए। श्री ट्रम्‍प जो बाइडेन प्रशासन को प्रभार सौंपने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से पहले पत्‍नी मेलिनिया ट्रम्प के साथ व्‍हाइट हाउस छोडकर फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए थे ।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *