भारत-बहरीन अक्षय ऊर्जा संयुक्त कार्य समूह वर्चुअल बैठक

भारत और बहरीन की सल्तनत के बीच अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूह की पहली वर्चुअल बैठक 4 फ़रवरी 2021 हुई।

  • बहरीन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सस्टेनेबल एनर्जी अथॉरिटी के अध्यक्ष एच. ई. डॉ. अब्दुल हुसैन बिन अली मिर्जा ने किया।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एच.ई. श्री दिनेश दयानंद जगदाले ने किया।
  • भारत और बहरीन के बीच जुलाई 2018 में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • दोनों प्रतिनिधिमंडल ने क्षमता विस्तार में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर सहमति दी और संबंधित एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही इस क्षेत्र में विशेष रूप से सौर, पवन और स्वच्छ हाइड्रोजन के क्षेत्र में दोनों देशों के निजी क्षेत्र के बीच सहयोग पर बढ़ाने पर जोर दिया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *