भारत ने विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरम्भ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को सम्पूर्ण भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की वीडियो कोन्फ्रेंस के मध्यम से शुरुआत की। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है जिसे सम्पूर्ण भारत में एक साथ लागू किया जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 10:30 बजे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
  • 16 जनवरी को सुबह 11.10 बजे, 34 वर्षीय स्वच्छता कार्यकर्ता मनीष कुमार कोविड-19 वैक्सीन पाने वाले दिल्ली के पहले व्यक्ति बने।
  • सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3,006 सत्र स्थलों पर एक साथ इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई और प्रत्येक स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
  • इस व्‍यापक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के पहले दिन का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया गया। अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार कुल 3,352 सत्र आयोजित किए गए थे, जिसमें 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। रक्षा संस्थानों में अतिरिक्त 3,429 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सत्र स्‍थलों के आयोजन में 16,755 कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
  • टीकाकरण अभियान के लिए दो प्रकार के कोविड-19 टीकों की आपूर्ति की गई है : 1. कोविशील्‍ड वैक्सीन (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित) सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति की गई है, 2. कोवैक्सिन वैक्सीन (भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा निर्मित) इसकी आपूर्ति 12 राज्यों को की गई है।
  • टीकाकरण अभियान के शुभारंभ से जुड़े इस आयोजन से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वह सभी 3006 स्थान भी जुड़े जहां-जहां टीकाकरण होगा।
  • संकट के शुरुआती दिनों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपेक्षित सजगता का प्रमाण दिया और सही समय पर सही फैसले किए गए। भारत में कोरोना का पहला मामला सामने आने से पहले जो कि 30 जनवरी, 2020 को सामने आया था, एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया था। भारत ने आज से ठीक 1 वर्ष पहले निगरानी शुरू कर दी थी। 17 जनवरी, 2020 को भारत में पहली एडवाइजरी जारी की गई थी और भारत पहला ऐसा राष्ट्र बना था जिसने हवाई अड्डों पर यात्रियों की जांच शुरू कर दी थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *