करेंट अफेयर्स क्विज (MCQ) वनडे एग्जाम डेली टेस्ट: 1 मई 2025

FOR: UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING ETC EXAMINATIONS. (ये प्रश्न व्याख्या के साथ मासिक PDF में 60 रुपये में (One month) उपलब्ध है: WhatsApp: 9818187354/7428811251 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ बन रहा है। यहाँ ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ से क्या आशय है?
(a) भारत की फल उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था
(b) भारत की क्रिएटिव अर्थव्यवस्था
(c) भारत की मोबाइल विनिर्माण अर्थव्यवस्था
(d) भारत की रक्षा विनिर्माण अर्थव्यवस्था
उत्तर (b)

प्रश्न: एक नए अध्ययन के अनुसार 2018 में हृदय रोग के कारण दुनिया में 3.5 लाख से अधिक मौतों का कारण थैलेट्स (Phthalates) हैं। थेलेट्स क्या हैं?
(a) प्लास्टिक की वस्तुओं में पाया जाने वाला रासायनिक कंपाउंड
(b) एक कीटनाशक
(c) इलेक्ट्रॉनिक चिप्स में इस्तेमाल होने वाला तत्व
(d) सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला शामक (बेहोश करने वाला पदार्थ)
उत्तर (a)

प्रश्न: ग्रीन हाइड्रोजन प्रमाणन योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1. इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
2. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ग्रीन हाइड्रोजन प्रमाणन योजना के लिए नोडल एजेंसी है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर (b)

प्रश्न: जनगणना जो संघ सूची विषय है, किस प्रविष्टि में सूचीबद्ध है?
(a) सातवीं अनुसूची में संघ सूची-43
(b) सातवीं अनुसूची में संघ सूची-54
(c) सातवीं अनुसूची में संघ सूची-61
(d) सातवीं अनुसूची में संघ सूची-69
उत्तर (d)

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली टेस्ट के लिए यहां क्लिक कीजिये

प्रश्न: किस देश ने हाल ही में नए “चो ह्योन-क्लास” युद्धपोत की हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण-फायरिंग किया?
(a) उत्तर कोरिया
(b) दक्षिण कोरिया
(c) चीन
(d) ताइवान
उत्तर (a)

प्रश्न: किसकी अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 से संबंधित मामलों की देखरेख के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया?
(a) प्रधानमंत्री
(b) केंद्रीय गृह मंत्री
(c) केंद्रीय वित्त मंत्री
(d) कैबिनेट सचिव
उत्तर (b)

प्रश्न: 2025-26 सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) कितना तय किया गया है?
(a) 9.75 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए 335 रुपये प्रति क्विंटल
(b) 10.15 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए 345 रुपये प्रति क्विंटल
(c) 10.25 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल
(d) 10.55 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए 365 प्रति क्विंटल
उत्तर (c)

प्रश्न: अप्रैल 2025 में दुनिया के पहले ऊर्जा संचरण उद्यान “बाबूजी वनम” का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
(a) हैदराबाद
(b) नागपुर
(c) कोलकाता
(d) अहमदाबाद
उत्तर (a)

प्रश्न: प्रोजेक्ट SeaCURE के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये”
1. इसे स्वीडन में लॉन्च किया गया है।
2. इसे समुद्री जल से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर (b)

प्रश्न: किस केंद्रीय मंत्रालय ने डिपो दर्पण पोर्टल लॉन्च करने के लिए एक संयंत्र की घोषणा की है?
(a) वित्त मंत्रालय
(b) भारत का सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
(c) शिक्षा मंत्रालय
(d) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
उत्तर (d)

PDF DOWNLOAD: प्रतिमाह की करेंट अफेयर्स क्विज, उत्तर और व्याख्या की कम्पाईल्ड PDF के लिए यहाँ क्लिक करें

ये CURRENT AFFAIRS प्रश्न BPSC, UPPCS, RPSC, UKPSC, JPSC, HPSC, MPPSC, SSC, RAILWAY, BANKING, B-ED, CTET, NDA, CDS etc के लिए अति उपयोगी हैं। पूरे 30 दिनों का प्रश्न एक PDF में व्याख्या सहित: 60 रुपये (ONE MONTH), एक साल के लिए SUBSCRIPTION: 600 रुपये (PDF for 12 months ). Pay directly to 9818187354 (Google Pay or Paytm or Phone pe) and WHATAPP to 9818187354/7428811251 (E-Mail: [email protected]). ये प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। Copyright@GS TIMES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *