करेंट अफेयर्स क्विज (MCQ) वनडे एग्जाम डेली टेस्ट: 17 अप्रैल 2025

FOR: UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING ETC EXAMINATIONS. (ये प्रश्न व्याख्या के साथ मासिक PDF में 60 रुपये में (One month) उपलब्ध है: WhatsApp: 9818187354/7428811251 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. बोस इंस्टीट्यूट  के एक्सपेरिमेंटल हाई एनर्जी फिजिक्स (HEP) समूह को CERN के ATLAS प्रोजेक्ट के हिस्सा के रूप में फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
2. बोस इंस्टीट्यूट का एक्सपेरिमेंटल हाई एनर्जी फिजिक्स (HEP) समूह अहमदाबाद में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (d)

प्रश्न: डीपीएस वेटलैंड के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. हाल ही में, इसे फ्लेमिंगो कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया था।
2. यह महाराष्ट्र में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: निम्नलिखित में से किस संस्थान ने 4-कोर मल्टी-कोर फाइबर (MCF) पर भारत के पहले क्वांटम-की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) ट्रांसमिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
(a) इसरो और DRDO
(b) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस और इन्फोसिस
(c) C-DOT और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
(d) इसरो और C-DOT
उत्तर (c)

प्रश्न: आदर्श संस्कृत गांव कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे उत्तराखंड सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
2. इसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले के एक गांव को संस्कृत भाषा सिखाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर (c)

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली टेस्ट के लिए यहां क्लिक कीजिये

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) तेलंगाना
(d) केरल
उत्तर (b)

प्रश्न: नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने किस ग्रह पर साइडराइट नामक खनिज की खोज की है?
(a) शुक्र
(b) शनि
(c) मंगल
(d) बृहस्पति
उत्तर (c)

प्रश्न: भारतीय खगोलविदों ने किस राज्य में स्थापित देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप का उपयोग करके आकाशगंगा NGC 4395 में स्थित एक मध्यम-द्रव्यमान वाले ब्लैक होल (intermediate-mass black hole: IMBH) का पता लगाया है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) उत्तराखंड
(d) लद्दाख
उत्तर (c)

प्रश्न: फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. हिकारू नाकामुरा ने फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 जीता।
2. यह बीजिंग में आयोजित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (d) 

प्रश्न: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अप्रैल 2025 में, BSE ने अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई।
2. BSE एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (b) 

प्रश्नः ‘व्यापार और विकास पूर्वानुमान 2025’ ( Trade and Development Foresights 2025  ) रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1. इसे विश्व व्यापार संगठन द्वारा जारी किया गया।
2. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के  2025 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर (b) 

PDF DOWNLOAD: प्रतिमाह की करेंट अफेयर्स क्विज, उत्तर और व्याख्या की कम्पाईल्ड PDF के लिए यहाँ क्लिक करें

ये CURRENT AFFAIRS प्रश्न BPSC, UPPCS, RPSC, UKPSC, JPSC, HPSC, MPPSC, SSC, RAILWAY, BANKING, B-ED, CTET, NDA, CDS etc के लिए अति उपयोगी हैं। पूरे 30 दिनों का प्रश्न एक PDF में व्याख्या सहित: 60 रुपये (ONE MONTH), एक साल के लिए SUBSCRIPTION: 600 रुपये (PDF for 12 months ). Pay directly to 9818187354 (Google Pay or Paytm or Phone pe) and WHATAPP to 9818187354/7428811251 (E-Mail: [email protected]). ये प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। Copyright@GS TIMES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *