आईएएस प्रारंभिक परीक्षा मॉक टेस्ट (25 फरवरी, 2018)-1

  • प्रश्नः ‘जुदिमा’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह चावल से निर्मित एक प्रकार का पेय है।
    2. इसका उत्पादन दिमासा जनजातियों द्वारा किया जाता है जो कि नगालैंड में रहते हैं।
    3. दिमासा, भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त उत्पाद है।
    उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तर : a (दिमासा जनजाति असम में हैं और इस उत्पाद को जीआई टैग नहीं दिया गया है।)

    यूपीएससी (UPSC) प्रारंभिकी एवं मुख्य परीक्षा GS ई-स्वमूल्यांकन कार्यक्रम CLICK HERE


  • प्रश्नः ‘रूशिकुल्य रूकरी’ जो हाल में चर्चा रहा, क्या है?
    (a) सीरियाई विश्व विरासत स्थल जो नष्ट हो गया।
    (b) ओलिव रिडले कछुआ का ओडिशा में नेस्टिंग स्थल
    (c) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में खोजी गई एक नई मेढ़क प्रजाति
    (d) तिब्ब्त का एक बौद्ध मठ जो आग लगने के कारण नष्ट हो गयाा।
    उत्तरः b

  • प्रश्नः प्राचीन भारत में ‘सित्तनवासल’ का उल्लेख किस रूप में हुआ है?
    (a) पल्लव राजाओं द्वारा व्यापारियों पर आरोपित एक कर
    (b) चोल शासकों द्वारा स्थानीय निकाय में नामांकित प्रतिनिधि
    (c) पांड्य शासकों द्वारा जारी एक सिक्का
    (d) जैन गुहा मंदिर व गुहा चित्रकारी
    उत्तरः d
  • प्रश्नः निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    संगीत पुस्तक लेखक
    1. रसिक प्रिया सोमदेव
    2. संगीत रत्नाकर शारंगदेव
    3. श्रृंगार प्रकाश केशवदस
    उपर्युक्त में कौन सा/से युग्म सत्य है/हैं?
    (a) केवल 2
    (b) केवल 1
    (c) केवल 1 व 3
    (d) केवल 2 व 3
    उत्तरः a (रसिक प्रिया के लेखक केशवदास हैं जबकि श्रृंगार प्रकाश के लेखक राजा भोज हैं।)


  • प्रश्नः निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य के पुनरुद्धार में रूक्मिणी देवी अरुंडेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी?
    (a) मोहिनीअट्टम
    (b) भरतनाट्यम
    (c) कुचीपुडी
    (d) मणिपुरी
    उत्तरः a


  • प्रश्नः निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    लोकनृत्य राज्य
    1. याक छाम सिक्किम
    2. चु फात सिक्किम
    3. खाम्बा लिम मणिपुर
    उपर्युक्त में कौन सा/से युग्म सत्य है/हैं?
    (a) केवल 2
    (b) केवल 1 व 3
    (c) केवल 1 व 2
    (d) केवल 2 व 3
    उत्तरः c (खाम्बा लिम नगालैंड का लोकनृत्य है)

FOR DAILY UPSC PRELIMS CURRENT AFFAIRS MCQ IN HINDI CLICK HERE


  • प्रश्नः ‘शिल्पादिकारम’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह संगम साहित्य के साथ-साथ संगम महाकाव्य भी है।
    2. इसके लेखक सत्तनार हैं।
    3. यह कोवलन व कन्नगी की कहानी पर आधारित है।
    उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1 व 3

उत्तरः d (शिल्पादिकारम के लेखक इलंगो आदिगल हैं।)


  • प्रश्नः निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    नाट्य रूप राज्य
    1. बुर्रा कत्थाः आंध्र प्रदेश
    2. बायालताः कर्नाटक
    3. मांचः मध्य प्रदेश
    उपर्युक्त में कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तरः (d)


  • प्रश्नः महादयी नदी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह कृष्णा नदी की सहायक नदी है।
    2. इस नदी की उत्पति भीमगाद वन्यजीव अभ्यारण्य के निकट से होती है जो कि कर्नाटक में है।
    3. यह नदी गोवा में मांडवी नदी के नाम से जानी जाती है।
    उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तरः c (यह कृष्णा की सहायक नदी नहीं है।)


  • प्रश्नः राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. इसकी स्थापना केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा की गई है।
    2. यह एक स्वशासी व गैर-लाभकारी संगठन है।
    3. यह टोक्यो स्थित एशियाई उत्पादकता संगठन का भी हिस्सा है जिसका भारत संस्थापक सदस्य है।
    उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तरः c (इसकी स्थापना केंद्रीय उद्योग मंत्रालय द्वारा 1958 में की गई थी)

  • प्रश्न आईसीई मेमोरी प्रोजेक्ट से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य उच्च पर्वतीय हिमनदों की यादों का संरक्षण है।
    2. इसका प्राथमिक लक्ष्य अंटार्कटीका में विश्व का प्रथम हिम पुरातन अभ्यारण्य का निर्माण है।
    3. अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा, आईपीसीसी व संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम इस कार्यक्रम के संस्थापक हैं।
    उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 1 व 2
    (c) केवल 2 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तरः b (यह परियोजना मुख्य रूप से इटली व फ्रांस के हिमनद विशेषज्ञों द्वारा यूनस्को मुख्यालय पेरिस में 2015 में आरंभ की गई)

  • प्रश्नः लंबादी, जो हाल में खबरों में रहे, कौन हैं?
    (a) केरल के पश्चिम घाट के जनजातियों का एक पेय
    (b) नगालैंड के आदिवासियों का लोक नृत्य
    (c) उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन
    (d) बंजारा आदिवासी
    उत्तरः d


  • प्रश्नः हाल में किस जगह पर वैज्ञानिकों ने सांप की कैलियोफिस बिब्रोनी प्रजाति खोजा है जो शैशव काल में शिकारियों से बचने के लिए अपना रंग बदल लेती है और फिर वयस्क होने पर शिकार करने के लिए अपने रंग में परिवर्तन कर लेती है?
    (a) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
    (b) पश्चिमी घाट
    (c) ओडिशा का चिल्का झील
    (d) लक्षद्वीप
    उत्तरः b


  • प्रश्नः ‘कॉन्वोल्युशनल न्यूरल नेटवर्क’ क्या है?
    (a) मानव व किसी पशु का संयुक्त भ्रूण विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा अपनायी गयी पद्धति
    (b) मानव मस्तिष्क का वह तंत्र जिससे काल्पनिक स्थिति की कल्पना की जाती है।
    (c) यह कृत्रिम बुद्धिमता का क्षेत्र है जिसमें बिना प्रोग्राम किये कंप्प्यूटर को सीखने हेतु सक्षम बनाया जाता है।
    (d) मकाक बंदर का क्लोन तैयार करने हेतु स्टेम सेल को निकालने के लिए अपनायी गयी प्रणाली
    उत्तरः c

  • प्रश्नः ‘शागुण’ (ShaGun) पोर्टल का क्या उद्देश्य है?
    (a) बुनियादी शिक्षा में नवाचार व प्रगति को सामने लाना
    (b) ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की विशिष्ट प्रतिभा व कौशल को प्रदर्शित करना
    (c) देश के विभिन्न स्कूलों में खेल में प्रतिभाशाली बच्चाें को प्रशिक्षित करना
    (d) ग्रामीण क्षेत्रों की आशा कर्मियों का कौशल प्रशिक्षण
    उत्तरः a
  • These are sample questions. To get more such questions subscribe our test series given below or click below

यूपीएससी (UPSC) प्रारंभिकी एवं मुख्य परीक्षा GS ई-स्वमूल्यांकन कार्यक्रम CLICK HERE

Written by 

3 thoughts on “आईएएस प्रारंभिक परीक्षा मॉक टेस्ट (25 फरवरी, 2018)-1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *