टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की संयुक्त पहल, टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Tax Inspectors Without Borders : TIWB) कार्यक्रम भूटान में शुरू हुआ।

  • भारत को भागीदार क्षेत्राधिकार के रूप में चुना गया है। भारत ने इस कार्यक्रम के लिए कर-विशेषज्ञ उपलब्ध कराये हैं।
  • इस कार्यक्रम की अवधि लगभग 24 महीने होगी। इस दौरान भारत, यूएनडीपी और टीआईडब्ल्यूबी सचिवालय के सहयोग से भूटान के लेखा परीक्षकों को तकनीकी जानकारी तथा आवश्यक कौशल हस्तांतरित करेगा तथा सर्वोत्तम लेखा तौर-तरीके साझा करेगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भूटान को कर प्रशासन को मजबूत करने में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम का फोकस, अंतरराष्ट्रीय कराधान और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण क्षेत्र होगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *