डीआरडीओ का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम-10 एम भारतीय सेना में शामिल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित 12 शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम ( Short Span Bridging System: SSBS) -10 एम के पहले उत्पादन लॉट को दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में दिनांक 02 जुलाई, 2021 को आयोजित एक समारोह के दौरान सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भारतीय सेना में शामिल किया है।

एसएसबीएस-10 एम सैनिकों की तेजी से आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 4 एम चौड़ी पूर्ण सड़क प्रदान करता है और 9.5 एम के अंतराल को एक स्पेन से पाटने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीआरडीओ की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रयोगशाला अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, पुणे ने मेसर्स एलएंडटी लिमिटेड के सहयोग से इस प्रणाली को डिजाइन और विकसित किया है। यह 12 पुल उत्पादन एजेंसी मेसर्स एलएंडटी लिमिटेड से 102 एसएसबीएस-10 एम का हिस्सा हैं ।

प्रोजेक्ट शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम में टाट्रा 6×6 चेसी पर 5 एम एसएसबीएस के दो प्रोटोटाइप और टाट्रा 8×8 री-इंजीनियर चेसी पर 10 एम एसएसबीएस के अन्य दो प्रोटोटाइप को विकसित करना शामिल था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *