जहाज के वित्तपोषण के लिए वंदना अग्रवाल समिति

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण- आईएफएससीए (IFSCA) ने जहाज के वित्तपोषण और उसके पट्टे से संबंधित विश्‍व की श्रेष्‍ठ कार्यप्रणालियों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

  • यह समिति अवसरों की पहचान करेगी और इससे संबंधित गतिविधियों के लिए एक कार्य योजना भी तैयार करेगी। समिति की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार वंदना अग्रवाल करेंगी।
  • दुनिया के नौवहन मार्गों पर रणनीतिक रूप से भारत महत्‍वपूर्ण स्‍थान पर स्थित है। इसका सात हजार पांच सौ किलोमीटर का तटीय क्षेत्र है। देश में बारह बडे और दो सौ से अधिक छोटे बंदरगाह भी हैं।
  • जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार, मात्रा के हिसाब से भारत का पंचानवे प्रतिशत और मूल्‍य के हिसाब से सत्‍तर प्रतिशत व्‍यापार समुद्री परिवहन के माध्यम से होता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *