भारत में अप्रैल 2021 में 6.24 अरब अमेरिकी डॉलर एफडीआई आया

अप्रैल 2021 में भारत में कुल 6.24 अरब डॉलर एफडीआई आया है। जो कि अप्रैल 2020 (4.53 अरब डॉलर) की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा है।

  • अप्रैल 2021 में 4.44 अरब डॉलर इक्विटी के जरिए एफडीआई आया है जो कि अप्रैल 2020 (2.77 अरब डॉलर) की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा है।
  • अप्रैल 2021 के दौरान मारिशस से सबसे ज्यादा एफडीआई है जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 24 फीसदी उसके बाद सिंगापुर की 21 फीसदी और जापान की 11 फीसदी हिस्सेदारी है।
  • अप्रैल 2021 में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हॉर्डवेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 24 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि उसके बाद सेवा क्षेत्र की 23 फीसदी और शिक्षा क्षेत्र की 8 फीसदी हिस्सेदारी है।
  • अप्रैल 2021 में कर्नाटक में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 31 फीसदी हिस्सेदारी है। उसके बाद महाराष्ट्र की 19 फीसदी, दिल्ली की 15 फीसदी हिस्सेदारी है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *