27वें जल वार्ता में जल क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके योगदान पर बल

जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) द्वारा आयोजित 27वीं जल वार्ता (Water Talk) को संबोधित किया।

  • मंत्रालय द्वारा जल संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने और जल के विवेक संगतइस्तेमाल के बारे में हितधारकों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से वर्चुअल सत्र आयोजित किए जाते हैं।
  • 27वें संस्करण में जल क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके योगदान पर बल दिया गया।
  • राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) ने यूएनडीपी के सहयोग से जल क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए 41 महिला योद्धाओं का चयन किया। 41 में से 6 महिला योद्धाओं को अपनी सफलता गाथा साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
  • जल वार्ता में 6 महिला जल योद्धाओं – मध्य प्रदेश के देवास के गांव नयापुरा की सुश्री बबीता लिरोलिया,ग्राम अलसीगढ़,उदयपुर की सुश्री भुरकी बाई, जिला डांग, गुजरात की सुश्री नीता बेन पटेल, गांव पालिया कलां, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश की सुश्री रमनदीप कौर, ग्राम कोताम्बा, जिला वर्धा, महाराष्ट्र की सुश्री रेणुका कोटंबकर और ग्राम सिगुर, जिला नीलगिरी, तमिलनाडु की सुश्री वसंता- को सम्मानित किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *