IAS GS WEEKLY PT MOCK-FREE-1(HINDI)

  1.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. मर्राकेश मोरक्को में है।
    2. रामसर ईरान में है।
    3. किगाली रवांडा में है।
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 2
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 3
    (d) 1, 2 व 3                                     (Answers with explanation are given below at the end of the page)

     


  2.  ‘द एंड टीबी’ रणनीति के लक्ष्यों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. वर्ष 2015 की तुलना में 2035 तक टीबी से मरने की संख्या में 95 प्रतिशत कमी करना
    2. वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2035 तक टीबी होने की दर में वर्ष 2035 तक 95 प्रतिशत की कमी।
    3. वर्ष 2035 तक टीबी के कारण भारी लागतों का सामना कर रहे परिवारों की संख्या शून्य करना
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 2
    (d) 1, 2 व 3

     


  3.  ‘चेती चंड’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. यह सिंधी लोगों का त्योहार है जो सिंधी नव वर्ष भी है।
    2. यह प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
    3. इस त्योहार का अयोजन संत झूलेलाल के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित होता है जो सिंधियों के इष्ट देव हैं।
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 2
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 3
    (d) 1, 2 व 3

     


  4.   प्राक्कलन समिति से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
    1. इसमें अधिकतम 40 सदस्य हो सकते हैं और प्रत्येक सदस्य लोकसभा का होता है।
    2. इसके सदस्यों का चुनाव नए लोकसभा के गठन के समय होता है और यह पांच वर्षों के लिए होता है, वर्शते की लोकसभा भंग नही हो।
    3. इसका अध्यक्ष लोकसभाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाता है।
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 2
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 3
    (d) 1, 2 व 3

     


  5. डॉ. भीम राव अंबेडकर के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिएः
    1. प्राचीन भारतीय वाणिज्य
    2. रुपए की समस्या-इसकी उत्पति एवं समाधान
    उपर्युक्त में कौन सा/से शोध कार्य डॉ. अंबेडकर का नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 व 2, दोनों
    (d) न तो 1 नहीं 2

     


  6. ‘सुरक्षित शहर परियोजना ’से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. यह परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन का हिस्सा है और इसके लिए फंड का प्रावधान स्मार्ट सिटी मिशन में से करना होता है।
    2. यह केंद्र प्रायोजित स्कीम है जिसमें निधि का आवंटन केंद्र और राज्यों के बीच 60ः40 के अनुपात में होता है।
    3. यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की योजना है और देश के आठ शहरों में इसका क्रियान्वयन किया जाना है।
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 2
    (d) 1, 2 व 3

     


  7.  लिथियम ऑयन बैटरी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. रिचार्ज किए जाने वाले बैटरियों की तुलना में यह हल्की होती है।
    2. उच्चतर तापमान के प्रति ये काफी संवेदनशील होते हैं।
    3. उपग्रहों एवं प्रक्षेपण यानों अनुप्रयोगों के लिए पावर स्रोत के रूप में इसरो इस बैटरी का इस्तेमाल करता है।
    उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
    (a) केवल 1 व 3
    (b) केवल 2 व 3
    (c) केवल 1 व 2
    (d) 1, 2 व 3

     


  8. भारत ने किन प्रजातियों के मामले में ‘प्रवासी वन्य जीव प्रजातियों के संरक्षण पर अभिसमय (सीएमएस)’ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है?
    1. साइबेरियन क्रेन
    2. डुगोंग
    3. रैप्टर्स
    4. समुद्री कछुआ
    5. गंगा नदी डॉल्फिन
    निम्नलिखित कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए
    (a) केवल 1, 3, 4 व 5
    (b) केवल 2, 3, 4 व 5
    (c) केवल 1, 2, 3 व 4
    (d) 1, 2, 3, 4 व 5

     


  9.  तालोना डायलॉग का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    (a) लैंगिक समानता से
    (b) शून्य स्वास्थ्य लागत से
    (c) कृषि सहायता से
    (d) जलवायु परिवर्तन से

     


  10.  बायोफिन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. यह जैव विविधता वित्तीय नेटवर्क है जो यूएनडीपी एवं संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आरंभ किया गया है।
    2. इसका लक्ष्य वैश्विक एवं राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्यों के लिए वित्त की व्यवस्था करना है।
    3. भारत अभी इस पहल का हिस्सा नहीं है।
    उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1 व 2
    (d) 1, 2 व 3

Ans and Explanation

  1.  (d)  मर्राकेश का संबंध मर्राकेश समझौता है, रामसर का संबंध आद्रभूमि समझौता से है और किगाली का संबंध मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल अभिसमय से है।
  2.  (a) वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2035 तक टीबी होने की दर में वर्ष 2035 तक 90 प्रतिशत की कमी का लक्ष्य रखा गया है।
  3.  (c) चेती चंड त्योहार प्रतिवर्ष चैत्र मास के दूसरे दिन मनाया जाता है। वर्ष 2019 में यह 7 अप्रैल को मनाया जाएगा। परंतु प्रतिवर्ष अलग-अलग दिनांक को मनाया जाता है जो चैत्र मास का दूसरा दिन होता है।
  4.  (c) इसके सदस्यों का चुनाव प्रतिवर्ष सदस्यों में से होता है।
  5.  (c)
  6.  (b) गृह मंत्रालय की यह परियोजना निर्भया फंड स्कीम का हिस्सा है। आठ शहर हैंः मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, बंगलुरू, चेन्नई और अहमदाबाद।
  7.  (d)
  8.  भारत ने सीएमएस के साथ साइेरियन क्रेन (1998), समुद्री कछुआ (2007), डुगोंग (2008) व रैप्टर्स (2016) के लिए सीएमएस के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है जो गैर-बाध्यकारी है।
  9. (d) सामूहिक रूप से मुद्दों से निपटने के लिए वार्तालाप करने की फिजी की परंपरा को तालोना प्रक्रिया कहते हैं। जलवायु परिवर्तन पर कोप-23 वार्ता का संबंध तालोना डायलॉग से है। कोप-23 की अध्यक्षता फिजी ने की थी।
  10. (b)  बायोफिन यूएनडीपी एवं यूरोपीय संघ की संयुक्त पहल है। भारत वर्ष 2015 में इस पहल में शामिल हुआ।