हिमाचल के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को-बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल किया गया

हिमाचल प्रदेश के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व (Cold Desert Biosphere Reserve) को यूनेस्को की विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल किया गया है। यह भारत की जैव विविधता और सतत विकास प्रयासों की एक महत्वपूर्ण वैश्विक मान्यता है। इस संबंध में घोषणा चीन के हांग्जो में बायोस्फीयर रिजर्व की विश्व कांग्रेस में की गई।

कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में

  • पश्चिमी हिमालय में लगभग 7,770 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ यह क्षेत्र दुर्गम भू-भाग, अल्पाइन घासभूमि और विशिष्ट उच्च-ऊंचाई वाले पारिस्थितिक तंत्र से परिभाषित है।
  • यहाँ दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं, जैसे हिम तेंदुआ और हिमालयी आईबेक्स।
  • लगभग 12,000 निवासी यहाँ रहते हैं।

संरक्षण इतिहास

  • 2009 में इसे राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • अब यह यूनेस्को के वैश्विक बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में भारत का 13वाँ स्थल बन गया है।
  • यह रिजर्व पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान और किब्बर वन्यजीव अभ्यारण्य जैसे महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों को सम्मिलित करता है।

यूनेस्को का ‘MAB’ कार्यक्रम

  • यह मान्यता यूनेस्को के ‘मानव और जैवमंडल कार्यक्रम’ (Man and the Biosphere Programme: MAB) के अंतर्गत दी गई है।
  • यह कार्यक्रम जैव विविधता संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और सतत विकास को बढ़ावा देता है तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच संबंधों को सुदृढ़ करता है।

भारत के 13 यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व

  1. कांचनजंघा (सिक्किम)
  2. पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)
  3. नंदा देवी (उत्तराखंड)
  4. नीलगिरि (केरल और तमिलनाडु)
  5. अचनकमार-अमरकंटक (छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश)
  6. नोकरेक (मेघालय)
  7. पन्ना (मध्य प्रदेश)
  8. सिमलीपाल (ओडिशा)
  9. सुंदरबन (पश्चिम बंगाल)
  10. मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु)
  11. अगस्त्यमाला (केरल और तमिलनाडु)
  12. ग्रेट निकोबार (निकोबार द्वीपसमूह)
  13. कोल्ड डेजर्ट (हिमाचल प्रदेश)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *