ओफियोरहिज़ा इकिनाटा-कॉफ़ी की नई प्रजाति

पश्चिमी घाट में कॉफ़ी पौधे की एक नई प्रजाति पाई गई। यह प्रजाति, जिसका नाम ओफियोरहिज़ा इकिनाटा (Ophiorrhiza echinata) है, जिसे पहले पश्चिमी घाट में दर्ज नहीं किया गया था, की खोज इडुक्की (केरल) में देवीकुलम के अत्यधिक जैव विविधता-समृद्ध शोला जंगलों में की गई।

इसकी खोज SH कॉलेज, थेवरा, सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम और सेंट थॉमस कॉलेज, त्रिशूर के वनस्पतिशास्त्रियों द्वारा की गई थी।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह प्रजाति समुद्र तल से 1,630 मीटर की ऊँचाई पर सदाबहार वन और घास के मैदानों की वनस्पति के बीच इकोटोन क्षेत्र में उगती है और इसमें औषधीय गुण भी हो सकते हैं।

यह रूबीएसी कुल (family Rubiaceae) से संबंधित है और जीनस ओफियोरहिज़ा मुंगोस से निकटता से संबंधित है, जो कैंसर के उपचार और विष-नाशक (antidote) तैयारियों में एक महत्वपूर्ण घटक है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *