करेंट अफेयर्स क्विज (MCQ) वनडे एग्जाम डेली टेस्ट: 1 अक्टूबर 2025

FOR: UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING ETC EXAMINATIONS. (ये प्रश्न व्याख्या के साथ मासिक PDF में 60 रुपये में (One month) उपलब्ध है: WhatsApp: 9818187354/7428811251 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (India–EFTA TEPA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह 01 अक्टूबर 2025 को प्रभावी हुआ।
2. यह निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को शामिल करने वाला भारत का पहला एफटीए है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)

प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित ‘राष्ट्रीय दलहन मिशन’ (दलहन आत्मनिर्भरता मिशन) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मिशन का लक्ष्य 35 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य के साथ 2030–31 तक भारत को दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।
2. यह मिशन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अरहर, उड़द और मसूर की 100% खरीद सुनिश्चित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: XPR-25 अभ्यास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS त्रिकंद ने किया।
2. इस अभ्यास का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (d)

प्रश्न: फाल्स स्मट रोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक कवक रोग है जो धान को संक्रमित करता है।
2. यह रोग विशेष रूप से वर्षा के दौरान तेज़ी से फैलता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)

प्रश्न: इंटरस्टेलर मैपिंग एंड एक्सीलरेशन प्रोब (IMAP) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लॉन्च किया गया।
2. IMAP को हीलियोस्फीयर की सीमाओं का मानचित्रण करने के लिए लॉन्च किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (b)

प्रश्न: भारत को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) की परिषद के किस भाग के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है?
(a) भाग I
(b) भाग II
(c) भाग III
(d) भाग IV
उत्तर (b)

प्रश्न: हाल ही में किस संगठन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य संपन्न किया?
(a) भारतीय रिज़र्व बैंक
(b) भारतीय चुनाव आयोग
(c) नीति आयोग
(d) केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय
उत्तर: (b)

प्रश्न: ओफियोरहिज़ा इकिनाटा (Ophiorrhiza echinata) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह कॉफी के पौधों की एक नई प्रजाति है।
2. इसकी खोज पूर्वी घाट में की गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)

प्रश्न: हाल ही में, भारत माता को दर्शाने वाला 100 रुपये का चांदी का सिक्का पहली बार निम्नलिखित में किसकी शताब्दी समारोह के अवसर पर जारी किया गया?
(a) वैकोम सत्याग्रह
(b) भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन
(c) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(d) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
उत्तर (c)

प्रश्न: डेम जेन गुडॉल (Dame Jane Goodall), जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस वन्यजीव पर अपने अभूतपूर्व अध्ययन के लिए जानी जाती थीं?
(a) चिम्पांजी
(b) हाथी
(c) गैंडा
(d) ओरंगुटान
उत्तर (a)

PDF DOWNLOAD: प्रतिमाह की करेंट अफेयर्स क्विज, उत्तर और व्याख्या की कम्पाईल्ड PDF के लिए यहाँ क्लिक करें

ये CURRENT AFFAIRS प्रश्न BPSC, UPPCS, RPSC, UKPSC, JPSC, HPSC, MPPSC, SSC, RAILWAY, BANKING, B-ED, CTET, NDA, CDS etc के लिए अति उपयोगी हैं। पूरे 30 दिनों का प्रश्न एक PDF में व्याख्या सहित: 60 रुपये (ONE MONTH), एक साल के लिए SUBSCRIPTION: 600 रुपये (PDF for 12 months ). Pay directly to 9818187354 (Google Pay or Paytm or Phone pe) and WHATAPP to 9818187354/7428811251 (E-Mail: [email protected]). ये प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। Copyright@GS TIMES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *