UPSC प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स टेस्ट 1 & 2 जून 2025

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न: स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर नामांकन में वृद्धि—————————-आर्थिक रणनीतियों के साथ जोड़ने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए? (GS-3)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न (WHATSAPP: 7428811251/9818187354 FOR MONTHLY PDF)

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: सूक्ष्मशैवाल (Microalgae) कई प्रमुख लाभ प्रदान करते हैं जो उन्हें अंतरिक्ष में जीवन को बनाए रखने के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाते हैं।
कथन II: सूक्ष्मशैवाल (Microalgae) का जीवन चक्र अत्यंत छोटा होता है।
कथन III: सूक्ष्मशैवाल (Microalgae) में उच्च प्रकाश संश्लेषक दक्षता होती है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं और दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं।
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं लेकिन उनमें से केवल एक ही कथन I की व्याख्या करता है।
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक ही सही है और वह कथन I की व्याख्या करता है।
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है।

प्रश्न: निम्नलिखित मदों पर विचार कीजिए:
1. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिशेष लाभ भारत सरकार को हस्तांतरित।
2. भारत सरकार द्वारा राज्यों को दिए गए ऋणों पर प्राप्त ब्याज।
3. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से प्राप्त लाभांश और लाभ।
उपर्युक्त में से कितनी मदें भारत सरकार के कर-भिन्न राजस्व के स्रोत हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: आलू के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एंडीज क्षेत्र की मूल (नेटिव) प्रजाति है।
2. आलू में वसा बहुत कम होती है।
3. अन्य फसलों की तुलना में आलू ग्रीनहाउस गैस का कम उत्सर्जन करता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: संरक्षण आरक्षित क्षेत्र या कंज़र्वेशन रिजर्व क्षेत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कंज़र्वेशन रिजर्व क्षेत्र वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के तहत अधिसूचित किया जाता है।
कंज़र्वेशन रिजर्व क्षेत्र की घोषणा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न: देवी अहिल्या बाई होल्कर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।
2. उन्होंने महेश्वर में एक कपड़ा उद्योग की स्थापना की।
3. उन्होंने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु बढ़ाने की वकालत की।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: स्पिरुलिना (Spirulina) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एक प्रकार की पादप प्रजाति है।
2. इसे अंतरिक्ष मिशनों पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक आहार पूरक माना जाता है।
3. इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में प्राप्त होता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

(ANSWER & EXPLANATION: पूरे एक माह की कम्पाइल्ड क्विज, उत्तर और व्याख्या मंथली PDF में उपलब्ध है। (CLICK HERE FOR MONTHLY COMPILED PDFs). इसके अलावा एक सप्ताह के क्विज के साथ उत्तर और विस्तृत व्याख्या UPSC करंट अफेयर्स साप्ताहिक टेस्ट (36 MCQ) के साथ भी उपलब्ध हैं (CLICK HERE FOR UPSC WEEKLY CURRENT AFFAIRS TEST )। उत्तर और व्याख्या केवल प्रीलिम्स टेस्ट के लिए है, मुख्य परीक्षा के लिए केवल मॉडल प्रश्न उपलब्ध हैं। उत्तर और व्याख्या के साथ यूपीएससी करंट MCQ देखने के लिए साप्ताहिक टेस्ट को सब्सक्राइब कीजिये।

पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1300 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 120 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1300 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 120 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251 

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *